मुजफ्फरनगर। एसडी कॉलेज ऑफ लॉ में अतिथि व्याख्यान हुआ, जिसमें उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग के मजिस्ट्रेट के पद पर नियुक्त अभिनव अग्रवाल ने छात्र-छात्राओं को अधिवक्ताओं के बारे में जानकारी दी।
मजिस्ट्रेट अभिनव अग्रवाल ने कहा कि एक अधिवक्ता के लिए हमेशा दिन प्रतिदिन की गतिविधियों और उससे सम्बंधित निर्णय का गहन अध्ययन अनिवार्य है। प्राचार्या डॉ. रेणु गर्ग ने छात्र-छात्राओं से कहा कि जीवन में सफल होने के लिए सर्वप्रथम अनुशासन अनिवार्य है और विधि के प्रत्येक विषय में हमें पूर्ण जानकारी होनी चाहिए। कॉलेज निदेशक मंजू मल्होत्रा ने कहा कि अभिनव अग्रवाल हमारे कॉलेज में अतिथि व्याख्या के रूप में अपनी सेवाएं देकर छात्र-छात्राओं को शिक्षित कर चुके हैं। इस मौके पर डॉ. मुकुल गुप्त, अमित चौहान, प्रीति चौहान, पूनम शर्मा, छवि जैन, बीता गर्ग, अभिनव गोयल, अनीता सिंह, अमित त्यागी, अमित भारद्वाज, गरिमा तोमर, प्रदीप सिंघल मौजूद रहे।