फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: किसान गोष्ठी में सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खतौली। सामाजिक सुरक्षा एवं वित्तीय जागरूकता अभियान के अंतर्गत किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। किसानों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
शुगर मिल क्लब हॉल में आयुक्त एवं निबंधक सहकारी समिति लखनऊ के निर्देशन में गन्ना विकास विभाग द्वारा चलाए जा रहे सामाजिक सुरक्षा एवं वित्तीय जागरूकता अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को गन्ना विकास समिति, त्रिवेणी चीनी मिल तथा इफ्को प्रतिनिधि मुजफ्फरनगर एवं बैंक प्रतिनिधि के संयुक्त प्रयास से आयोजित गोष्ठी में बड़ी संख्या में किसानों ने प्रतिभाग किया।
प्रभारी सचिव एसपी सिंह ने वर्तमान समिति योजनाओं सट्टा प्रदर्शन एवं बीमा योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। चीनी मिल से नीरव श्रीवास्तव एवं डीके सिंह द्वारा गन्ने के तत्कालीन आवश्यकता एवं बीमारियों की रोकथाम से संबंधित जानकारी दी गई।
विज्ञापन

बैंक प्रतिनिधि वसीम अहमद ने बीमा सुरक्षा से संबंधित प्रधानमंत्री बीमा सुरक्षा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा सुरक्षा योजना, अटल पेंशन योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन

इफ्को के क्षेत्रीय प्रतिनिधि ईश्वर सिंह ने इफ्को उत्पादों के संतुलित प्रयोग एवं इफ्को द्वारा उत्पाद पर दुर्घटना बीमा के बारे में विस्तार से बताया गया। किसानों से योजनाओं का लाभ लेने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें