फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: इंडोनेशिया के छात्र मुजफ्फरनगर में लेंगे आयुर्वेद की ट्रेनिंग

विज्ञापन
आर्य समाज रोड पर वार्ता के दौरान प्रस्तुति देते इंडोनेशिया बाली से छात्र। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
आरोग्यधाम का इंडोनेशिया बाली की टीम के साथ करार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। इंडोनेशिया के बाली और आस्ट्रेलिया के प्रतिनिधिमंडल ने आरोग्यधाम के साथ करार किया। अब इंडोनेशिया के छात्र आयुर्वेद की ट्रेनिंग लेने के लिए मुजफ्फरनगर पहुंचेंगे। उधर, यहां के डॉक्टर्स भी विदेश में जाकर लोगों का आयुर्वेद में इलाज करेंगे।
डॉ. राकेश अग्रवाल ने पत्रकार वार्ता में बताया कि इंडोनेशिया बाली से पद्मश्री इंद्र उदयन के नेतृत्व में टीम आई है। टीम ने योग के आसन व मुद्राओं से जुड़ा एक शानदार नृत्य भी प्रस्तुत किया। बताया कि इंडोनेशिया बाली के साथ-साथ उनका ऑस्ट्रेलिया के साथ भी समझौता हुआ है। आरोग्यधाम परिवार उनको निरंतर अपनी आयुर्वेद में सेवाएं देता रहेगा। डॉ. नीलम अग्रवाल और डॉ. राकेश अग्रवाल के नेतृत्व में आयुर्वेद की चिकित्सा सेवाएं देश-विदेश में लगातार दी जा रही है। इसमें डॉ. अमृत राज, डॉ. अर्जुन राज और डॉ. मिताली अग्रवाल का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आरोग्यधाम परिवार जनमानस के साथ-साथ आर्मी नेवी, ऐयर फोर्स, पैरामिलिट्री फोर्स आदि को अपनी सेवाएं दे रहा है। इस मौके पर डॉ. वीडी भारद्वाज, आईजैक, अलीशा, जहाना आदि मौजूद रहे। संवाद

आर्य समाज रोड पर वार्ता करते इंडोनेशिया बाली का प्रतिनिधि मंडल।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें