फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माणाधीन ओवरब्रिज के पास नहीं लगाए गए संकेतक

विज्ञापन
बरला में हाईवे पर निर्माणाधीन पुल - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
निर्माणाधीन ओवरब्रिज के पास नहीं लगाए गए संकेतक
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। दिल्ली-दून हाईवे और मेरठ-करनाल हाईवे दोनों जगह कई जगह ओवरब्रिज व अंडरपास के निर्माण किए जा रहे हैं। इसके बावजूद कार्यदायी संस्था द्वारा निर्माणाधीन स्थलों पर किसी तरह के संकेतक या रिफ्लेक्टर नहीं लगाए गए हैं, जिसके चलते यहां घने कोहरे में हादसों का खतरा बढ़ गया है। अमर उजाला ने एक दिन पूर्व ही इस संबंध में खबर प्रकाशित कर सचेत करने का प्रयास किया था, लेकिन हाईवे अथॉरिटी द्वारा इस ओर ध्यान नहीं दिया गया।
विज्ञापन

दिल्ली-दून हाईवे पर खतौली के दोनों ओर भंगेला कट और भैंसी कट पर ओवरब्रिज निर्माण का काम चल रहा है। इसके साथ ही गांव रायपुर नंगली और गांव नावला में अंडरपास भी बनाए जा रहे हैं। इन सभी निर्माणाधीन स्थलों पर सड़क को मोड़ा गया है। वहीं, यहां काफी मात्रा में निर्माण सामग्री व अन्य सामान भी पड़ा हुआ है। इसके बावजूद हाईवे अथॉरिटी ने यहां किसी तरह का संकेतक या रिफ्लेक्टर नहीं लगाए हैं। अथॉरिटी द्वारा सभी स्थलों पर अस्थायी अवरोधक बनाकर अपने दायित्व की पूर्ति कर ली, जिसके चलते घने कोहरे में मंगलवार सुबह एक के बाद एक वाहन हादसे का शिकार होते गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें