मुजफ्फरनगर। इंडिया गठबंधन की महत्वपूर्ण बैठक बुधवार को नई दिल्ली के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में होने जा रही है। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ निष्कासन प्रस्ताव की रणनीति बनाना है।
गठबंधन के सांसद इस प्रस्ताव के लिए हस्ताक्षर जुटाने पर विचार करेंगे। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव बैठक में खुद मौजूद नहीं रहेंगे। उन्होंने सपा सांसद हरेंद्र मलिक को बैठक में शामिल होने के लिए कहा है। सांसद हरेंद्र मलिक इस अहम चर्चा का हिस्सा बनेंगे। बैठक में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ आगे की कार्रवाई पर मंथन किया जाएगा। ब्यूरो