फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेधावियों को पुरस्कृत कर मान बढ़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। ग्रेन चैंबर पब्लिक स्कूल नई मंडी का वार्षिकोत्सव ग्रेन फिएस्टा 2019 धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में 2018-19 के दसवीं एवं 12वीं के मेधावियों को गोल्ड मेडल एवं नकद पुरस्कार प्रदान दिए गए। सांस्कृतिक कार्यक्रमों से छात्र-छात्राओं ने समां बांध दिया।
विज्ञापन

बुधवार को आयोजित सांस्कृतिक संध्या के मुख्य अतिथि आयुष बोर्ड के चेयरमैन डा. सुभाष चंद्र शर्मा रहे। छात्र-छात्राओं ने स्कूल बैंड की मधुर धुन की प्रस्तुति से अतिथियों का स्वागत किया। दीप प्रज्वलन के बाद कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। प्रधानाचार्य आजाद वीर ने विद्यालय की वार्षिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। शिक्षा सत्र 2018-19 के सीबीएसई दसवीं व 12वीं कक्षाओं के मेधावियों को गोल्ड मेडल एवं नकद पुरस्कार दिए गए। प्री नर्सरी से लेकर 11वीं तक के विद्यार्थियों को स्मृति चिह्न व प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। विद्यार्थियों ने शिक्षाप्रद, मनोरंजक एवं रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। धर्म-कर्म की लीला, साबरमती संत, जश्न पंजाब दा, इंडियन गैलोर, शहीद ए आजम, सोल्जर प्राइज, लेट मी फ्लाई टू स्काई, आखिरी खत आदि नाटिकाओं का सुंदर मंचन किया गया। प्रबंधक विनोद संगल ने सभी का आभार जताया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि सीएमओ डॉ. पीएस मिश्रा, सर्किल हेड पीएनबी डॉ. एमपी सिंह, अध्यक्ष मिलिंद अग्रवाल, उपाध्यक्ष महेशचंद गर्ग, डॉ. अशोक कुमार, नवीन कुमार, कोऑर्डिनेटर आशीष त्यागी, सुतोपा बोस आदि मौजूद रहे। संचालन हर्षिता मिश्रा, छात्र-छात्राएं कार्तिक जैन, दिव्यांशु धीमान, प्रांकुश, नित्या कुमार, सोनल जैन, नंदिनी एवं देवांशी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें