फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दी का सितम: ठंड से हाथ-पांव की उंगलियों पर बढ़ी सूजन, डॉक्टरों ने मरीजों को दी ये सलाह, आप भी रखें इन बातों

Wed, 10 Jan 2024 05:49 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर

सार

Weather Muzaffarnagar : वेस्ट यूपी में सर्दी का सितम बढ़ता ही जा रहा है। वहीं, ठंड के चलते हाथ-पांव की उंगलियां सूजने के मामले में भी सामने आ रहे हैं। ऐसे में डॉक्टरों ने लोगों को यह सलाह दी है।
विज्ञापन
सर्दी में बाइक पर जाते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सर्दी में वायरल फ्लू के साथ-साथ त्वचा संबंधी समस्या भी शुरू हो जाती है। ऐसे में हाथ-पांव की उंगलियां सूजना भी लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है। जिला चिकित्सालय में भी हाथ और पांव की उंगलियां सूजने और खारिश होने के मामले आ रहे हैं। चिकित्सकों ने मरीजों को ठंड से बचने की सलाह दी है।

विज्ञापन


ठंड की वजह से हाथ-पैर सुन्न हो जाते है। कई बार हाथ-पैरों में सूजन आ जाती है। सर्द हवाओं का असर पूरे शरीर पर होता है, लेकिन हाथ और पांव खुले होने की वजह से ज्यादा प्रभावित होते है। जिला चिकित्सालय के फिजिशयन डॉ. योगेंद्र त्रिखा ने बताया कि सर्दी शुरू होते ही हांथ-पांव की उंगलियां सूजने वाले मरीजों की संख्या बढ़ जाती है।

उन्होंने कहा कि सर्दियों में यह आम बात होती है। तेज ठंड में शरीर के कुछ हिस्सों की नसें सिकुड़ जाती हैं। इससे ब्लड सर्कुलेशन पर भी असर पड़ता है। हाथ-पैर की उंगलियों में ब्लड क्लॉटिंग होने लगती है। ऐसे में उंगलियों पर सूजन आ जाती है। इसके बाद उंगलियां पूरी लाल हो जाती है और उनमें खारिश भी आती है।

यह भी पढ़ें: जयंती विशेष: 'देशप्रेम और खुद्दारी का पैकर...', हां, मैं हूं हफीज मेरठी! ब्रिटिश हुकूमत की हिला दी थी नींव
विज्ञापन

वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. योगेंद्र त्रिखा ने कहा कि उंगलियों पर सूजन आने पर हाथ-पांव की गर्म पानी से झराई करें। इसके अलावा सरसों के तेल की मालिश करने पर भी राहत मिलती है। उन्होंने कहा कि नंगे पांव जमीन पर कतई न चलें। इससे ठंड लगने से समस्या और बढ़ सकती है। चिकित्सक की सलाह से किसी ट्यूब का भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: Meerut: बदमाशों ने घर में घुसकर मारी गोली, दानिश की हालत गंभीर, दो आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें