वैक्सीन लगवाकर बढ़ा आत्मविश्वास
मुजफ्फरनगर। आंदोलन जनकल्याण के संयोजक प्रमोद कुमार ने बताया कि दिमाग से डर खत्म करते हुए बुधवार सुबह 10 बजे मैंने खुद और वाइफ दोनों ने जिला सरकारी अस्पताल पहुंचकर कोविशील्ड का टीका लगवाया। गुड़गांव में लड़की दामाद और आठ साल के बच्चे का कोरोना संक्रमण से हालात सुनकर मैंने तय किया कि अब टीका लगवाना बहुत जरूरी है।
मैं सभी भाइयों बहनों से अपील करता हूं कि दिल से डर निकाल कर संक्रमण से बचने के लिए टीकाकरण करवा लें। मैं जिला अस्पताल में टीकाकरण में लगी स्वास्थ्य वर्कर, बहनों को नमन करना चाहूंगा, जो अपने आपको जोखिम में डालते हुए पूरी शिद्दत के साथ अपना धर्म निभा रही है। उनकी उपरोक्त सेवा इस कोविड-19 महामारी में सच में सच्ची देशभक्ति है। टीकाकरण करवाने के अलावा भी सामाजिक दूरी पर फोकस करें तथा कुछ भी खाने से पहले हाथ मुंह साबुन से धोते रहें।