फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयकर टीम ने प्रतिष्ठान के रिकार्ड खंगाले, व्यापारियों में हड़कंप

Fri, 24 Mar 2017 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
आयकर विभाग की छापामारी के दौरान तैनात पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खतौली में आयकर विभाग की टीम ने व्यापारी के प्रतिष्ठान पर खरीद और बिक्री के रिकार्ड खंगाले। इससे व्यापारियों में हड़कंप मच गया। व्यापारियों ने टीम की इस कार्रवाई का विरोध भी जताया। टीम ने चार और पांच घंटे तक सर्वे किया।
विज्ञापन


जीटी रोड पर इंदिरा मूर्ति के पास व्यापारी अनुपम जैन का मैसर्स मुंशीलाल शीतल प्रसाद जैन के नाम से प्रतिष्ठान है। व्यापारी आटा, बेसन, तेल खल, चूरी आदि सामान थोक में बेचने का व्यापार करता है। बृहस्पतिवार को मुजफ्फरनगर से आयकर विभाग के अधिकारी विवेका नंद, खतौली से आयकर अधिकारी पंकज कंसल, इंस्पेक्टर आसिफ, रोहित, अमित टीम बनाकर पुलिस बल को साथ लेकर व्यापारी अनुपम जैन के प्रतिष्ठान पर पहुंचे।

टीम ने व्यापारी से माल का स्टॉक, खरीद, बिक्री का रिकार्ड लेकर बारीकी से सर्वे किया। आयकर विभाग की टीम की सूचना से व्यापारियों में हड़कंप मच गया। व्यापारी नेता राजेश जैन, अंकुर सिंघल, अजय गुप्ता, हंस कुमार जैन, अनुज सहरावत एकत्र होकर व्यापारी के प्रतिष्ठान पर पहुंचे। इन व्यापारियों ने आयकर टीम का विरोध जताया। व्यापारियों का कहना था कि बिना व्यापारियों को विश्वास लेकर टीम को इस तरह से रिकार्ड की जांच पड़ताल नहीं करनी चाहिए थी। इसे लेकर व्यापारियों में भारी आक्रोश है। आयकर अधिकारी पंकज कंसल ने बताया रिकार्ड का सर्वे किया गया है। इसकी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को प्रेषित की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें