मंसूरपुर। मंसूरपुर शुगर मिल पर आयकर विभाग की करवाई तीसरे दिन भी जारी रही। टीम ने गांव जोहरा में जाकर किसानों से घटतौली की जानकारी ली।
बुधवार सुबह छह बजे से मंसूरपुर शहर मिल पर आयकर विभाग की टीम ने छापेमारी शुरू की हुई है। मिल अधिकारियों को अपनी निगरानी में ले लिया है।शुक्रवार को टीम गांव जोहरा में राजीव तोमर के आवास पर पहुंची। टीम ने किसानों से पूछा कि मिल में घटतौली तो नही होती। समय पर भुगतान होता है।
मिल की तरफ से किसानों के लिए क्या-क्या सुविधा की जाती है। किसानों ने बताया कि सीजन के बीच में कभी-कभी तोल में गड़बड़ी हो जाती है। मिल में तीसरे दिन भी काम व पेराई बंद रही।