फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिवसीय सखी सहेली प्रशिक्षण का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन दिवसीय सखी सहेली प्रशिक्षण का शुभारंभ
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। स्कूल नहीं जा पाने वाली बालिका (11 से 14) की बहुआयामी आवश्यकता को समझने एवं किशोरी बालिकाओं को औपचारिक शिक्षा को मुख्य धारा से जोड़ने के लिए एसएजी योजना के तहत सखी-सहेली तीन दिवसीय प्रशिक्षण की विकास भवन के सभागार में शुरूआत की गई।
विज्ञापन

डीएम सेल्वा कुमारी जे और सीडीओ आलोक यादव ने इसका शुभारंभ किया। डीएम ने कहा कि किशोरावस्था बचपन और महिलावस्था के बीच की अवधि है, जो कि प्रत्येक महिला के जीवन का अत्यंत ही महत्वपूर्ण चरण है। उन्होंने किशोरी और बालिकाओं को स्कूल और पढ़ाई का महत्व समझाते हुए पढ़ाई के लिए प्रेरित किया। जिला प्रोबेशन अधिकारी मुशफेकीन ने किशोरी और बालिकाओं के योजना के बारे में समझाया। सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर किशोरी दिवस मनाया जाएगा। जिला कार्यक्रम अधिकारी वाणी वर्मा ने किशोरी और बालिकाओं को पोषण संबंधी जानकारी दी और किचन गार्डन का महत्व बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें