फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्काउड गाइड शिविर में छात्राओं ने विभिन्न विधाओं का लिया प्रशिक्षण

विज्ञापन
कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय नगलीनूर में स्काउट गाइड शिविर में विभिन्न क्रियाकलापों का प्रद? - फोटो : DEVBAND
विज्ञापन
स्काउड गाइड शिविर में छात्राओं ने विभिन्न विधाओं का लिया प्रशिक्षण
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय नगलीनूर में आयोजित तीन दिवसीय स्काउट गाइड शिविर का बृहस्पतिवार को समापन हो गया। इसमें बालिकाओं को कौशल विकास, आत्मरक्षा, आत्म सम्मान, देशप्रेम, भाईचारे, समूह में कार्य करने और बालिका शिक्षा के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी ब्रजमोहन सिंह व वार्डन मंजेश ने कहा कि बालिका शिक्षा समाज की रीढ़ होती है। इस प्रकार की गतिविधियों से बालिकाओं में आत्मविश्वास की भावना विकसित होती है। प्रशिक्षण राजीव जैन व गाइड कैप्टन रविना राजपूत ने गाइड नियम, प्रतिज्ञा, बायां हाथ मिलाना, गांठ बंधन, तंबू निर्माण, विभिन्न गैजेट्स जैसे लालटेन, जूता, बर्तन, कपड़ा स्टैंड, बिना बर्तन के भोजन बनाना, विभिन्न प्रकार की तालियां बजाना और मीनार बनाने आदि का प्रशिक्षण दिया। इसके अलावा कोरोना महामारी के लक्षण, उनके बचाव के तरीके और मतदान का महत्व आदि की जानकारी दी गई। प्रतियोगिता में तोता टोली प्रथम व मोर टोली द्वितीय स्थान पर रही। शिविर में मुद्रिका यादव, रेशु त्यागी, कल्पना, सुदेश, शिवचरण व अजमेर का सहयोग रहा। इस मौके पर दिव्यांशी, मोहिनी, अंजली, अनामिका, कल्कया, सदफ, नाजिश, खुशी, सपना, सादिया, तनिष्का व वंशिका आदि रहे।

शिविर में तंबू निर्माण करते बच्चे- फोटो : DEVBAND

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें