शाहपुर। राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के मैदान पर आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता शाहपुर और बुढ़ाना क्षेत्र के खिलाड़ियों ने दमदार खेल का प्रदर्शन किया। सोरम की कबड्डी टीम ने फाइनल में प्रवेश किया, जबकि वॉलीबाल में गोयला ने भौराकलां को हराकर मुकाबला जीता।
दो दिवसीय सांसद खेल स्पर्धा का शुभारंभ केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान, भारतीय कबड्डी टीम के पूर्व कप्तान संजीव बालियान, क्षेत्रीय विधायक उमेश मलिक और ब्लॉक प्रमुख अरविंद त्यागी ने किया । शाहपुर ब्लॉक की कबड्डी प्रतियोगिता में सोरम कबड्डी क्लब और अमर नायक स्पोर्ट एकेडमी की टीमों ने अपने पूल के मैच जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सेमीफाइनल मैच में सोरम कबड्डी क्लब ने 53 अंक प्राप्त कर अमर नायक स्पोर्ट्स एकेडमी को 13 अंकों के अंतर से हराकर फाइनल में प्रवेश किया ।
पूल बी में कोटिल क्लब रसूलपुर में 34 अंक प्राप्त कर शिवम कबड्डी क्लब को 23 अंकों से हराया। सोरम बी की टीम ने 25 अंक प्राप्त कर गोयला की टीम को 10 अंकों से हराया। किसान क्लब की टीम ने 35 अंक प्राप्त कर रसूलपुर की टीम को 10 अंकों से हराया। पूल बी के मैच मंगलवार को भी होंगे। कुश्ती में 50 किग्रा भार में नदीम उमरपुर, आदिल गढ़ी बहादुरपुर, अब्दुल उमरपुर, सागर दुल्हेरा ने अपने प्रतिद्वंद्वी पहलवानों को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई ।
61 किग्रा भार में शिवम गढ़ी बहादुरपुर, सौरभ सदरुद्दीन नगर, विकास बालियान गढ़ी बहादुरपुर, मोहम्मद साहिल शाहपुर में सेमी फाइनल में प्रवेश किया। 74 किग्रा भार में सागर सोरम और गौरव गढ़ी बहादुरपुर के अलावा 86 किग्रा भार में शिवा शोरम, शांतनु गढ़ी बहादुरपुर ने अपने प्रतिद्वंद्वी पहलवानों को हराकर फाइनल में जगह बनाई। वहीं, वॉलीबाल में गोयला की टीम ने भौराकलां की टीम को, गोयला की टीम ने सोरम को काकड़ा की टीम ने गौरव की टीम को, पुरबालियान शुभम की टीम ने पुरबालियान सारिक की टीम को हराया।
दौड़ में भी दिखाया खिलाड़ियों ने अपना दम
400 मीटर दौड़ में सनी अजय बालियान सिसौली, राशिद चौधरी पुरबालियान, वैभव शर्मा, अरुण काकड़ा, अभिषेक, प्रशांत, निशांत माजरा, प्रतीक पलड़ी, नितिन हड़ोली ने फाइनल में प्रवेश किया। 1600 दौड़ में आकाश कितास, जितेंद्र शाहपुर, पारुल, विपिन, अमरदीप काकड़ा, शुभम व गौरव गोयला, अमित व सोनू सिसौली, लाखन व सन्नी पुरबालियान के अलावा रॉकी ने फाइनल में जगह बनाई। बुढ़ाना ब्लॉक की आयोजित 50 किग्रा भार की कुश्ती में मुजाहिद दभेदी व हिमांशु नसीरपुर, 74 किग्रा कुश्ती में शुभम गढ़ी नौआबाद, गुड्डू मोहम्मदपुर ने, 86 किग्रा कुश्ती में सचिन व उमंग गढ़ी नोआबाद ने फाइनल में जगह बनाई। जबकि 61 किग्रा कुश्ती में निकुंज मलिक मोहम्मदपुर रायसिंह, फरमान जोला, युवराज बहलोलपुर ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया। कबड्डी में इटावा ए और माजरा ए, माजरा बी व लुहसाना की टीम ने अपने पूल के सभी मैच जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
अक्षय, वसीम ने भी फाइनल में जगह बनाई
400 मीटर दौड़ में हिमांशु शर्मा खरड़, ऋषभ व राहुल बिटावदा, पंकज मदीनपुर, तालिब व सागर जौला, दीपांकर व साजन गढ़ी नोआबाद, राहुल राजपूर, सचिन पाल बसी खुर्द, समद नाला के अलावा विनीत सहरावत ने फाइनल में जगह बनाई। 16 मीटर दौड़ में ताबीर मण्दवाडा, नदीम चौधरी व समीर लोई, कुंवरपाल वैली , दीपांशु शिकारपुर, वंश बिटावदा, सचिन कुमार इटावा, अर्जुन सिंह मोहम्मदपुर, अभिषेक हबीबपुर, अक्षय व वसीम बुढ़ाना व उज्जवल गढ़ी नौआबाद ने फाइनल में प्रवेश किया। सीडीओ आलोक यादव, जिला पंचायत सदस्य विजय चौधरी, रामनाथ ठाकुर, अवनीश चौधरी , ब्लाक प्रमुख अरविंद त्यागी , नगर पंचायत अध्यक्ष परमेश सैनी व जितेंद्र त्यागी, नवीन सिंह, विवेक बालियान, जिला क्रीड़ा अधिकारी , बीडीओ जसवीर सिंह तेवतिया, कपिल सैनी मौजूद रहे ।
खिलाड़ियों को मिला मंच : बालियान
केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि खिलाड़ियों के लिए यह स्पर्धा बड़ा मंच है। ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिभाएं छिपी है, जिन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ले जाने के लिए यह प्रयास किया गया है। इसके अलावा भारतीय कबड्डी टीम के पूर्व कप्तान संजीव बालियान ने कहा कि इस तरह के आयोजन से खिलाड़ी निखरेंगे। देश को और बेहतर खिलाड़ी मिलेंगे।