फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: बच्चों को संचारी रोग से बचने की दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
-पीएम श्री कंपोजिट स्कूल तुगलकपुर में हुआ कार्यक्रम
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी

पुरकाजी। पीएम श्री कंपोजिट स्कूल तुगलकपुर में शुक्रवार को समर कैंप हुआ, जिसमें पहुंचे बच्चों का प्रधानाध्यापक मेराज खालिद रिजवी, अन्य अध्यापकों ने रोली-चंदन का टीका लगाकर स्वागत किया।
समर कैंप में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। अध्यापक दुष्यंत कुमार शर्मा ने समाज में कैसे रहा जाता है। इस विषय पर बच्चों से चर्चा की। प्रधानाध्यापक ने बच्चों बताया कि सरकार के आदेश पर यह समर कैंप आयोजित किया गया है। सभी बच्चों से अपील की कि वह अपनी शिक्षा पर ध्यान केंद्रित करें। शिक्षा हमें जिंदगी जीने का सलीका सिखाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समर कैंप के दौरान सभी बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुगलकपुर ले जाया गया, जहां पर डॉ़ निमित कुमार ने स्वास्थ्य केंद्र पर बने इंजेक्शन रूम, ऑपरेशन थिएटर रूम, जनरल वार्ड आदि का भ्रमण कराकर संचारी रोग से बचने, स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी गई। इस अवसर पर स्कूल का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें