फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में सराफ की कृपाण घोप कर हत्या

विज्ञापन
सराफा बाजार में हुई कत्ल की घटना में शहर कोतवाली में आए एक पक्ष के लोग। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
शहर में सराफ की कृपाण घोप कर हत्या
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के सराफा बाजार में रास्ते पर थूकने पर कहासुनी होने पर डॉक्टर के बेटे ने एक सराफ की पेट में कृपाण घोप कर हत्या कर दी। पुलिस ने हत्यारोपी युवक को हिरासत में ले लिया है। जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है। देर रात तक मृतक पक्ष ने तहरीर नहीं दी थी। घटना को लेकर थाने पर दोनों पक्षों के लोग जमा हो गए थे।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोती महल निवासी डा सरदार सुरजीत सिंह कथूरिया का बेटा पिंस कथूरिया बृहस्पतिवार रात को दूध लेने के लिए सराफा बाजार में एक डेयरी पर जा रहा था। सराफा बाजार के मुख्य मार्ग पर हनुमानपुरी निवासी सराफ सतीश वर्मा उर्फ बॉबी (48) पुत्र घसीटा अपने कुछ साथियों के साथ खड़ा था। पुलिस के अनुसार जब प्रिंस कथूरिया वहां से गुजरा तो सराफ सतीश वर्मा ने रास्ते पर थूक दिया। इसी बात को लेकर दोनों में पहले कहासुनी हुई और बाद में मारपीट हो गई। इसी दौरान प्रिंस ने कृपाण निकाल कर सतीश वर्मा के पेट में घोप दी। जिससे वह गंभीर घायल हो गया। हमलावर वहां से भाग कर घर चला गया। गंभीर रुप से घायल सराफ को परिजन जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे। जहां से डॉक्टरों ने उसे नाजुक हालत के चलते मेरठ रेफर कर दिया। सीओ सिटी हरीश सिंह भदौरिया ने बताया कि देर रात मेरठ में सराफ की मौत हो गई। परिजन शव लेकर वापस आ रहे है। पुलिस ने हत्यारोपी प्रिंस को हिरासत में ले लिया है। जिससे पूछताछ की जा रही है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। उधर, घटना को लेकर दोनों पक्षों के लोग शहर कोतवाली पर जमा हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें