फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवकों ने घर में घुसकर की तोड़फोड़, फायर करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। ट्रैक्टर ट्राली चालक द्वारा बालाजीपुर में पालतू कुत्ते को टक्कर मार दी। इसी बात को लेकर हुई कहासुनी के नाराज ट्रैक्टर चालक ने अपने बुलेरो सवार साथियों को बुला लिया। कार से आए युवकों ने घर में घुसकर सामान तोड़फोड़ करते हुए जाने से मारने की नीयत से फायर भी किया। पीड़ित के शोर मचाने पर आसपास के लोगों को आता देख हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। लोगों ने हमलावरों में से एक को कार सहित धर दबोचा। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को कार सहित कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

बालाजीपुर निवासी सुमन ने पुलिस को बताया कि एक ट्रैक्टर ट्रॉली सवार ने बालाजीपुरम में घुसने के बाद आशु के पालतू कुत्ते को टक्कर मार दी थी। इस बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसके बाद ट्रैक्टर सवार अपने साथियों के साथ लाठी डंडे लेकर बुलेरो कार में सवार होकर बालाजीपुरम पहुंचा और आशु के साथ मारपीट शुरू कर दी। आशु जान बचाकर उसके घर में घुस गया। आरोपियों ने सुमन के घर के दरवाजा तोड़ दिया और अंदर घुसकर तोड़फोड़ की। हमलावारों ने जान से मारने की नीयत से फायर भी किया। शोर शराबे की आवाज पर मोहल्लेवासियों ने हमलावरों की घेराबंदी की, तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग खड़े हुए। लोगों ने एक हमलावर सहित बुलेरो कार को पकड़ लिया और सूचना पर पहुंची पुलिस को सौंप दिया। बाद में मोहल्लेवासियों ने थाने पहुंचकर हंगामा करते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें