क्लक्ट्रेट में एडीएम को ज्ञापन देते शहर के राशन डीलर।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
राशन डीलर्स का कलक्ट्रेट में प्रदर्शन
मुजफ्फरनगर। शहर के उचित दर विक्रेताओं के होम डिलीवरी के दौरान चालान काटने पर हंगामा खड़ा हो गया। राशन विक्रताओं ने डीएम ऑफिस पर प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया।
एडीएम प्रशासन अमित कुमार को दिए ज्ञापन में राशन डीलर्स ने कहा कि डीएम ने दिव्यांग, विधवा और अक्षम लोगों के घरों पर राशन भिजवाने के आदेश दिए हुए है। राशन विक्रेता लॉकडाउन में भी जीवन का रिस्क लेकर होम डिलीवरी कर रहे है। पुलिसकर्मी इन लोगों को लगातार परेशान कर रहे हैं। अपना कार्ड दिखाने के बाद भी चालान काटे जा रहे हैं। शहर में अब तक तीन लोगों के चालान काटे गए हैं। राशन विक्रेता मोहित, राजन और भोला का चालान पुलिस ने काटा है। उन्होंने मांग की है कि चालान काटने वाले पुलिस कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए। ज्ञापन देने वालों में संदीप वर्मा, साजिदा, सुरेंद्र, फय्याज, भोला, नसीम, अनुज, रघुनंदन, विपिन कुमार, कपिल कुमार, शाहवेज, मीनाक्षी, राजू गोयल समेत शहर के सभी 66 दुकानदार शामिल रहे।