फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की सूचना तत्काल पुलिस को दें

विज्ञापन
रतनपुरी थाने में बैठक लेते थानाध्यक्ष। - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की सूचना तत्काल पुलिस को दें
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, रतनपुरी। थानाध्यक्ष राजेंद्र गिरि ने सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने हेतु थाना प्रांगण में क्षेत्र में स्थित बैंकों एवं पेट्रोल पंप स्वामियों की बैठक ली। सभी को सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। थानाध्यक्ष ने कहा कि जब भी कोई बैंक कर्मचारी अथवा पेट्रोल पंप स्वामी बड़ी धनराशि को लेकर जाए, तो सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस को अवश्य सूचित करें। पुलिस की ओर से बैंकों को धनराशि लाने व ले जाने में सहयोग के लिए पर्याप्त पुलिस बल उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने बैंक प्रबंधकों से बैंक के सभी सीसीटीवी कैमरे भी दुरुस्त रखने की अपील की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बैंक के आसपास किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की सूचना तत्काल पुलिस को दें। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन सभी बैंकों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाता है। थानाध्यक्ष ने सभी बैंक प्रबंधकों एव पेट्रोल पंप स्वामियों से उनकी समस्याओं के बारे में पूछा और उनका उचित समाधान करने का आश्वसन दिया। जिला सहकारी बैंक के प्रबंधक विश्वास कुमार ने कहा कि जून माह होने के कारण उनके बैंक में सहकारी समिति के खातों का कार्य चल रहा है, जिसके लिए फिलहाल बैंक देर शाम तक खोलना पड़ रहा है। इसलिए बैंक पर देर शाम तक पुलिस की तैनाती की जाए। इस पर थानाध्यक्ष ने जिला सहकारी बैंक रतनपुरी शाखा पर बैंक के खुलने के समय तक पुलिस की पिकेट तैनात करने का आश्वासन दिया। बैठक में ग्रामीण बैंक सठेड़ी की प्रबंधक प्रीति शर्मा, इंडियन बैंक रतनपुरी के प्रबंधक रविन्द्र जीत सिंह, ग्रामीण बैंक बड़सू के प्रबंधक समीर चौधरी, पंजाब नैशनल बैंक के प्रबंधक सत्यजीत मोहंती, जिला सहकारी बैंक रतनपुरी के प्रबंधक कैलाशचंद्र गौतम, ममता फिलिंग सेंटर के प्रबंधक, बाबा वरदान फिलिंग स्टेशन के वरदान सिंघल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें