फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छवि, अभिषेक, वैभव को बधाई देने वालों का तांता लगा

विज्ञापन
जानसठ में गोमती कन्या इंटर कालेज की हाईस्कूल की छात्रा मानवी को मिठाई खिलाते पिता सुधीर कुमार। - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
छवि, अभिषेक, वैभव को बधाई देने वालों का तांता लगा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। यूपी बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल में जिले में दूसरा स्थान पाने वाली छवि और तीसरा स्थान पाने वाले अभिषेक जयंत एवं वैभव शर्मा के घर बधाई देने वालों का तांता लगा है।
रामपुरी की रहने वाली छवि ने 90.83 अंक प्राप्त किए हैं। सरस्वती शिशु मंदिर केशवपुरी की इस छात्रा की उपलब्धि पर स्कूल के प्रबंधक संजय अग्रवाल ने उन्हें बधाई दी है। छात्रा को उसके स्कूल के शिक्षकों और आस-पड़ोस के लोगों ने शुभकामनाएं दी हैं। वह अपने परिवार और शिक्षकों के सहयोग को अपनी उपलब्धि का श्रेय मानती हैं। हाईस्कूल में तीसरा स्थान पाने वाले दिहाड़ी मजदूर के बेटे गांधीनगर निवासी अभिषेक जयंत ने 90.33 अंक प्राप्त किए हैं। विद्या भारती से जुड़े अरुण खंडेलवाल ने इस छात्र की उपलब्धि को बड़ी बात माना है। लाला जगदीश प्रसाद इंटर कॉलेज के इस छात्र ने बिना ट्यूशन के यह उपलब्धि पाई हैं। तीसरे स्थान पर ही रहे वैभव शर्मा ने अभिषेक जयंत के बराबर अंक पाए हैं। वैभव शर्मा का परिवार कांशीराम कालोनी में रहता है। पिता एक फैक्टरी में नौकरी करते हैं। वैभव को भी लोग बड़ी संख्या में बधाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

सीमित साधनों से पाई शानदार सफलता
शाहपुर। कस्बे की शिक्षण संस्था आर्य एकेडमी इंटर कॉलेज के हाईस्कूल के छात्र देव कुमार ने 92.17 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। कॉलेज के निदेशक डॉ सत्यवीर आर्य, प्रधानाचार्या उर्मिला सिंह व प्रबंधक सुघोष आर्य सहित शिक्षकों ने छात्र का फूल माला पहनाकर सम्मान किया। क्षेत्रीय विधायक उमेश मलिक ने छात्र के पिता राजू नामदेव से फोन पर वार्ता कर शुभकामनाएं दी हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमेश सैनी ने कहा कि प्रतिभा किसी पहचान की मोहताज नहीं होती। सीमित संसाधनों के बावजूद छात्र ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। समाजसेवी उमेश मित्तल, भाजपा नेता श्यामपाल सिंघल, पूर्व चेयरमैन राजेश सिंघल, नामदेव समाज के प्रधान राधेश्याम नामदेव, व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष बालेश सिंघल आदि ने छात्र को बधाई दी।
उधर, दयानंद आर्यवीर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य कर्ण सिंह ने बताया कि विद्यालय में हाईस्कूल में पंजीकृत 336 में से 325 विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की है। छात्रा खुशी ने 505 अंक प्राप्त कर कालेज में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। रक्षी ने 490, सुहाना ने 487 अंक पाए। इंटर में 360 में से 335 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। रश्मि ने 393 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान पाया। राखी ने 392 व शताक्षी ने 381 अंक हासिल किए। शाहपुर कन्या इंटर कालेज में इंटर में छात्रा नमरा ने सर्वाधिक 75 प्रतिशत अंक पाए। नबिया व यासमीन ने क्रमश: द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। हाईस्कूल में साजिया ने सर्वाधिक 76.67 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम, डोली व साबरीन मलिक ने क्रमश: द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाया। प्रधानाचार्या उषा अस्थाना ने सभी को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं को किया जाएगा सम्मानित
मीरापुर। कस्बे के सुक्खन लाल आदर्श कन्या इंटर कालेज का हाईस्कूल व इंटर का परीक्षाफल क्रमश: 99.45 प्रतिशत व 97.34 प्रतिशत रहा।
विद्यालय की प्रधानाचार्या रेणु बेदी ने बताया कि हाईस्कूल में पलक मित्तल ने 85.16 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा ताबिश ने 82.60 व जारा हयात ने 82.33 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया है। इंटरमीडिएट की छात्रा अवंतिका वर्मा ने 82.22 प्रतिशत, सानिया जहरा ने 79.80 प्रतिशत व पायल ने 77 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त किया है। विद्यालय प्रबंधक मनीष कुमार संगल ने छात्राओं द्वारा अच्छा प्रदर्शन करने पर उन्हें सम्मानित करने की घोषणा की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें