फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान के इशारे पर हो रहा था अवैध खनन

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधान के इशारे पर हो रहा था अवैध खनन
विज्ञापन

- शेरपुर निवासी एक अन्य युवक का भी नाम आया सामने
- फरार तीन आरोपियों का भी अभी तक नहीं लग सका सुराग
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के रोहाना पुलिस चौकी के गांव बामनहेड़ी के जंगल में सरकारी भूमि से मिट्टी का खनन मिमलाना ग्रामप्रधान के इशारे पर हो रहा था। प्रधान व शेरपुर निवासी एक अन्य युवक का नाम पुलिस की जांच पड़ताल में प्रकाश में आया है। पुलिस ने मौके से फरार तीन आरोपियों के साथ ही अब इन दोनों आरोपियों की भी तलाश शुरू कर दी है।
शहर कोतवाली के गांव बामनहेड़ी में पुल से पटरी के बराबर वाला रास्ता रुड़की चुंगी पुलिस चौकी क्षेत्र में आता है। इस स्थान पर सरकारी भूमि से मिट्टी का अवैध खनन किया जा रहा था। शुक्रवार रात एसएसपी अभिषेक यादव के आदेश पर कार्रवाई कर चार लोगों को दो जेसीबी, एक ट्रैक्टर-ट्राली व एक लाख 32 हजार 400 रुपये बरामद किए थे। मौके से तीन आरोपी फरार हो गए थे। सभी पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। इस कार्रवाई को 36 घंटे से ज्यादा समय बीत गया, लेकिन फरार आरोपियों का अभी सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन

ये किए गिरफ्तार
- शहर कोतवाली के गांव शेरपुर निवासी अहसान पुत्र यूनुस
- शहर कोतवाली के गांव शेरपुर निवासी इनाम पुत्र यूनुस
- शहर कोतवाली के मिमलाना निवासी कल्लू पुत्र जमील
- सिविल लाइन के सरवट निवासी खालिद पुत्र रहीस
ये हुए फरार
- भोपा के नया गांव निवासी आसिफ पुत्र भूरा
- शहर कोतवाली के गांव शेरपुर निवासी इरफान पुत्र शराफत
- शहर कोतवाली के गांव दीदाहेड़ी निवासी निवासी जावेद
गिरफ्तार लोगों ने पूछताछ में उगला राज
मौके पर खनन करते पकड़े चारों आरोपियों से मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने पूछताछ की। उन्होंने इस खेल का खुलासा कर दिया। शहर कोतवाली प्रभारी आनंद देव मिश्र के अनुसार, यह काम शहर कोतवाली के गांव मिमलाना के ग्रामप्रधान सदाकत के इशारे पर चल रहा था। इस खनन के मामले में शेरपुर निवासी ताजिम का नाम भी सामने आया है। इनकी भी तलाश की जा रही है। पुलिस ने मौके से दो जेसीबी व एक ट्रैक्टर बरामद किया था। जांच में ट्रैक्टर प्रधान सदाकत का पाया है और जेसीबी के बारे में पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

----------- कोट
अवैध खनन के मामले में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा - कुलदीप सिंह, सीओ सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें