फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मुनीम कॉलोनी से 22 लाख के अवैध पटाखे जब्त, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। नई मंडी पुलिस ने शहर की मुनीम कॉलोनी से पटाखों के अवैध भंडारण का जखीरा बरामद किया है। मौके से पकड़े गए आरोपी प्रदीप गोयल के कब्जे से 22 लाख रुपये मूल्य के 507 किलोग्राम अवैध पटाखे बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

अवैध पटाखों के भंडारण और बिक्री पर रोक लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। बुढ़ाना, रोहाना, छपार समेत विभिन्न क्षेत्रों में पुलिस ने अभी तक पटाखों के भंडारण और अवैध तरीके से सप्लाई का खुलासा किया है।
बुधवार को सीओ नई मंडी राजू कुमार साव ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि मुनीम कॉलोनी में ठाकुरद्वारा मंदिर के पास दक्षिणी भोपा रोड निवासी प्रदीप गोयल के मकान में अवैध पटाखे बेचने के लिए रखे हुए हैं। पुलिस ने मकान के भूतल से विभिन्न ब्रांड के पटाखे बरामद किए। आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

-
भूतल पर पहुंचते ही हैरान रह गई पुलिस
पटाखों के अवैध भंडारण की जानकारी मिलते पर नई मंडी कोतवाली पुलिस ने मुनीम कॉलोनी में ठाकुर द्वारा मंदिर के पास स्थित मकान की जांच की। यहां भूतल पर पहुंचते ही पुलिस हैरान रह गई। विभिन्न मार्का के 507 किलोग्राम पटाखे मौके पर मिले।

बिना लाइसेंस के बन रहे जानलेवा पटाखे
जिले में अवैध रूप से पटाखों का भंडारण और बिक्री किसी से छिपी नहीं है। सवाल यह है कि शहर के बीच में पुलिस की चौकसी के बावजूद इतनी बढ़ी संख्या में पटाखे कैसे पहुंचे। पिछले साल ही रतनपुरी में अवैध पटाखा फैक्टरी में विस्फोट के कारण दो बच्चों समेत तीन लोगों की मौत हो गई थी। पिछले एक माह में ही जिले में पुलिस ने छह आरोपियों को पकड़ लिया है, इनमें एक महिला भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें