कुल्हेड़ी के डाक्टर गौरव त्यागी (वर्तमान में चीन है)
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
चरथावल। चीन में रह रहे कुल्हेड़ी निवासी डाक्टर गौरव त्यागी दो महीने तक घर मेें कैद हैं। उन्होंने यू-ट्यूब पर वीडियो जारी करते हुए कोरोना वायरस फैलने पर चिंता जताई है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि स्वस्थ रहना है तो लॉकडाउन का पालन करें।
कुल्हेड़ी गांव के डा. रजनीश त्यागी के बेटे गौरव ने वर्ष 2019 में चीन से एमबीबीएस पास की थी। 21 दिसंबर को वह छुट्टी के बाद चीन में जॉब पर लौट गए थे। दो महीने पूर्व जनवरी में चीन में कोरोना वायरस के भयावह मंजर के बारे में बताया। कर्फ्यू लगाकर वहां की सरकार और सेना ने स्थिति पर काबू पाया। चीन के कॉमर्शियल सिटी सैनजियांग में रह रहे गौरव तब से घर में कैद हो गए। उन्होंने देशवासियों से अपने हित में लॉकडाउन के दौरान घरों से किसी भी हालत में नहीं निकलने की सलाह दी।