फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनसुनवाई का निस्तारण नहीं, तो वेतन नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर आई शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण नहीं करने वाले अफसरों का वेतन रोका जाएगा। डीएम ने अफसरों की बैठक में जनसुनवाई की शिकायतों के निस्तारण में औपचारिकता पूरी करने पर नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री पोर्टल पर पहुंची जन शिकायतों के निस्तारण को लेकर शासन गंभीर है। डीएम चंदभूषण सिंह ने अपने चैंबर में सभी विभागों के अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने अफसरों से कहा कि शिकायतों का निस्तारण करने में लापरवाही बरती जा रही है। शिकायत कर्ता को संतुष्ट नहीं किया जा रहा है। शासन के सामने जिले के ऐसे कई प्रकरण पहुंच गए है। उन्होंने अफसरों से कहा कि शिकायत का निस्तारण करने से पहले शिकायत कर्ता से बात करें। अधिकारी मौके पर पहुंचे और वहां के फोटोग्राफ भी लें। शिकायत का ईमानदारी से निस्तारण करें। उन्होंने अफसरों को स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि जो भी अधिकारी लापरवाही करेगा उसका वेतन रोका जाएगा। ट्रेजरी तभी वेतन जारी करेगी जब एडीएम वित्त अनुमति देंगे। किसी भी कीमत पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
अप्रैल का वेतन प्रदर्शन के आधार पर
मुजफ्फरनगर। एडीएम वित्त एवं राजस्व अजय कुमार तिवारी ने बताया कि अप्रैल से प्रदर्शन के आधार पर ही वेतन जारी होगा। हम जनसमस्या की निस्तारण की संख्या में ठीक है, लेकिन गुणवत्ता की दृष्टि से पीछे हैं। शिकायतकर्ता की संतुष्टि भी जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें