फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान की समस्याओं का समाधान नहीं तो सरकार जाएगी : भानू प्रताप सिंह

Mon, 12 Aug 2024 01:45 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
छपार। भाकियू भानू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानू प्रताप सिंह ने कहा किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो सरकार भी नहीं रहेगी। 11 सितंबर को गन्ने की समस्याओं को लेकर लखनऊ पंचायत में कार्यकर्ताओं से पहुंचने का आह्वान किया। शामली जाते हुए रविवार को भाकियू भानू के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपुर तिराहा के निकट संगठन कार्यालय पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि प्रदेश का किसान परेशान हैं। सरकार ने किसानों की ओर से आंखें बंद कर ली है।
विज्ञापन

किसान बैंकों का ऋण भी नहीं चुका पा रहा है। गन्ने की फसल का समय से भुगतान नहीं हो रहा है। बिजली बिलों में गड़बड़ी हो रही है। चेतावनी देते हुए कहा कि किसान की समस्याओं का समाधान नहीं तो सरकार भी नहीं रहेगी। बैठक में ब्रिजेश राणा, मामेश ठाकुर, मेहताब सिंह, ठाकुर शक्ति सिंह, नितिन प्रधान, पप्पू बागोवाली, बिजेंद्र बिड़ला, मोनू शर्मा, राजीव धीमान, राजकुमार पाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें