उद्यमियों को परेशान करने वाले जीएसटी अधिकारियों के विरुद्ध बैठक करते संयुक्त व्यापार संघ संघर्ष
- फोटो : संवाद
मुजफ्फरनगर। संयुक्त व्यापार संघ संघर्ष समिति से जुड़े व्यापारियों ने जीएसटी विभाग पर उत्पीड़न का आरोप लगाया। कहा कि विभाग सीएम योगी आदित्यनाथ की सरकार को बदनाम करने का प्रयास कर रहा है। चेतावनी दी कि यदि जीएसटी विभाग की ओर से व्यापारियों का उत्पीड़न बंद नहीं हुआ तो संघर्ष समिति सड़कों पर उतरकर विरोध जताएगी।
संयुक्त व्यापार संघ संघर्ष समिति की एक बैठक संरक्षक कृष्ण गोपाल मित्तल के कुंदनपुरा स्थित प्रतिष्ठान पर हुई, जिसमें एक राज्य कर अधिकारी की ओर से उद्यमी से 50 लाख रुपये की रिश्वत मांगने के प्रकरण पर चर्चा हुई। व्यापारियों ने कहा कि इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी अधिकारी को निलंबित कराने में राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्रवाई के लिए व्यापारियों की ओर से राज्यमंत्री का आभार जताया गया।
अध्यक्ष संजय मिश्रा, कृष्ण गोपाल मित्तल, स. बलविंदर सिंह, राकेश त्यागी, सुनील तायल, शलभ गुप्ता, पवन वर्मा, विशाल जैन, रमन शर्मा, सुखबीर सिंह, सुरेंद्र मित्तल, अरुण प्रताप, विक्की चावला आदि शामिल रहे।