फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्लोगन के माध्यम से विचारों को अभिव्यक्त किया

विज्ञापन
खतौली कालेज में आयोजित प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली छात्राएं। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
स्लोगन के माध्यम से विचारों को अभिव्यक्त किया
विज्ञापन

खतौली। मिशन शक्ति फेस थ्री के तहत कुंद कुंद जैन डिग्री कॉलेज में अर्थशास्त्र विभाग के तत्वावधान में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ विषय पर स्लोगन प्रतियोगिता कराई गई।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में प्रतिभागी छात्राओं ने अपने विचारों के माध्यम से बताया कि कैसे खाओगे उनके हाथ की रोटियां, जब पैदा ही नहीं होने दोगे बेटियां। दो बेटी को शिक्षा का अधिकार, कल को न हो वो लाचार, जैसे स्लोगनों के माध्यम से विचारों को अभिव्यक्त किया। कार्यक्रम संयोजिका एवं संचालिका डॉ सपना जैन ने छात्र-छात्राओं का उत्साह बढ़ाया। इस मौके पर प्राचार्या डॉ. नीतू वशिष्ठ ने बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ, विषय पर छात्राओं को विस्तार से बताया। कार्यक्रम में डॉ. कमल किशोर सरीन डॉ. अरविंद कुमार, डॉ. रीना, मिशन शक्ति प्रभारी डॉ. नीरजा गुप्ता, राजीव कौशिक, डॉ मनीष जैन, डॉ. नेमचंद जैन, डॉ दीप्ति जैन, डॉ. अर्चना ,विपिन बंसल, इंजीनियर आशीष जैन, डॉ. शिवानी चौधरी, पारुल शर्मा, पारुल जैन, मुकुल जैन, सुभाष, तिलक कुमार, मनोज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें