फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संस्कारों के लिए आचार्य अभयदव के आदर्श अनुकरणीय

विज्ञापन
विज्ञापन
आचार्य अभयदेव के आदर्श अनुकरणीय
विज्ञापन

चरथावल। श्री अरविंद निकेतन आश्रम में योगी आचार्य अभयदेव के जन्म दिवस पर गोष्ठी और हवन में सैकड़ों अनुयायियों ने आहुति प्रदान की। वक्ताओं ने कहा कि आचार्य का जीवन चरित्र श्रेष्ठ संस्कारों के लिए अनुकरणीय है।
विज्ञापन

शुक्रवार को चरथावल स्थित श्री अरविंद आश्रम में आचार्य के जन्म दिवस पर दूरदराज से आए अनुयायियों ने यज्ञ में हिस्सा लिया। उनकी समाधि पर श्रद्धासुमन अर्पित कर कक्ष में ध्यान लगाया। आश्रम में योगी की जयंती पर आयोजित गोष्ठी में पूर्व प्रधानाचार्य धर्मराज त्यागी ने कहा ने कोरोना काल में आचार्य की योग विद्या का अनुसरण करें। महर्षि अरविंद की आध्यात्मिक शक्ति को जीवन में आत्मसात करें। संचालन करते हुए सुबोध त्यागी ने कहा आचार्य का व्यक्तित्व सरलता और सादगीपूर्ण होने के बावजूद अद्भूत था। प्रवचन सभा में विद्वान सदानंद त्यागी ने आचार्य की स्मृतियों का गुणगान किया। प्रसाद वितरित किया गया। बाल कृष्ण गुप्ता की अध्यक्षता में जसवीर त्यागी, मीरा देवी, नंद किशोर, आचार्य विनोद, अशोक कुमार, नरेंद्र त्यागी, स्नेहलता, शक्ति देव त्यागी, विजय पाल त्यागी, सोनू त्यागी, सुशील कश्यप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें