फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुझे लगता है, जोड़ों की पहले हो चुकी है शादी : विधायक

Sat, 09 Feb 2019 11:28 PM IST
Deepak Sharma मुजफ्फरनगर/अमर उजाला/ब्यूरो
विज्ञापन
weeding - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खतौली। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत ब्लाक परिसर में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में विधायक विक्रम सैनी ने कहा कि मुझे लगता है दूल्हा-दुल्हन बने जो जोड़े आए हैं, इनमें से कुछ जोड़ों की पहले ही शादी हो चुकी है। मैं सच कहता हूं और साफ बात करता हूं, जिनकी पहले शादी हो चुकी है, उनकी जांच कराऊंगा। जरूरत पड़ी तो पहले शादी कराने वाले जोड़े के चेक भी वापस कराऊंगा।
विज्ञापन


 विधायक की इस बात को सुनकर लोग हतप्रभ रह गए। उधर, नगर पालिका में 15 जोड़ों का सामूहिक विवाह होना था, दो जोड़े सामूहिक विवाह समारोह से नहीं पहुंचे। शनिवार को ब्लाक परिसर में सामूहिक विवाह समारोह में मुख्य अतिथि विधायक विक्रम सैनी पहुंचे। विधायक ने जोड़ों से कहा कि जिनकी आज शादी हो रही है, वे अपने हाथ खड़े कर दें, जिस पर सभी जोड़ों ने हाथ खड़े कर दिए। विधायक बोले झूठ मत बताओ, सच बताओ कि उनकी शादी आज ही हो रही है।

मुझे ऐसा लगता है, जो जोड़े विवाह समारोह में आए हैं। उनमें से अधिकांश की शादी पहले ही हो चुकी है। विधायक ने कहा कि जिन जोड़ों की शादी आज हो रही है, उनकी जांच पड़ताल कराई जाएगी। विधायक ने कहा कि गरीब कन्याओं की शादी हो, उनको ही इस योजना का लाभ मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि आगे से होने वाले कार्यक्रमों में जोड़ों की शादी विवाह समारोह में ही सबके समक्ष शादी कराई जाएगी। ब्लाक में 25 जोड़ों की शादी कराई गई। 21 जोड़े हिंदू रहे, तीन मुस्लिम तथा एक जोड़ा सिख समुदाय से रहा। विधायक ने शादी के बंधन में बंधने वाले दूल्हा दूल्हन को चेक और सामान वितरित किया। उधर, नगर पंचायत प्रांगण में आयोजित सामूहिक समारोह में 15 जोड़ों का विवाह होना था, जिनमें से दो जोड़े सामूहिक समारोह में नहीं पहुंचे। नगर पालिका अध्यक्ष बिलकिस, काजी जमील अहमद व सभासदों ने दूल्हा दुल्हन को प्रमाण पत्र, चेक और सामान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें