फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मैं मिथलेश पाल शपथ लेती हूं...

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। मीरापुर विधानसभा के उपचुनाव में जीत दर्ज करने वाली रालोद विधायक मिथलेश पाल ने विधानसभा की सदस्यता की शपथ ली। उन्होंने कहा कि किसान-मजदूरों की समस्याओं के समाधान और अपने क्षेत्र के विकास के लिए काम करेंगी।
विज्ञापन

नवनिर्वाचित विधायकों को विधानसभा में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने शपथ दिलाई। इनमें मीरापुर की विधायक भी शामिल रहीं। समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक, कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार और कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल भी शामिल रहे।
इनसेट
बेटियों की शिक्षा मेरा एजेंडा : मिथलेश
मीरापुर की विधायक मिथलेश पाल ने कहा कि बेटियों की शिक्षा मेरा एजेंडा है। शुकतीर्थ के विकास कार्यों को गति दिलाई जाएगी। मोरना चीनी मिल क्षेत्र के किसानों की समस्याओं का समाधान होगा। किसान-मजदूरों के सामने कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन

विधायक ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात
विधायक मिथलेश पाल ने अपने पति अमरनाथ पाल और बेटी सुप्रिया पाल के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस दौरान सीएम ने विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं और योजनाओं के विषय पर भी विधायक से संवाद किया। समारोह के दौरान सुप्रिया पाल, शुभम पाल, अंशुल चौधरी, जोगेंद्र सिंह, नजर सिंह गुर्जर, संजय राठी भी शामिल रहे।
सुम्बुल राना को हराकर पहुंची विधानसभा
मुजफ्फरनगर। रालोद के टिकट पर मिथलेश पाल ने सपा की सुम्बुल राना को हराया। वह दूसरी बार विधायक बन गईं। इससे पहले मिथलेश पाल वर्ष 2009 में हुए उपचुनाव को जीतकर मोरना से विधायक रह चुकी हैं। उपचुनाव में कुल 11 प्रत्याशी मैदान में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें