फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपकी सेफ्टी के लिए मैं सड़क पर हूं...

विज्ञापन
विज्ञापन
आपकी सेफ्टी के लिए मैं सड़क पर हूं...
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल ने शहर में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए वार्ड और गली-गली सैनिटाइज अभियान चलाया। खुद ई-रिक्शा चलाकर लोगों को घरों में रहने और माक्स लगाकर रखने का संदेश दिया। कहा कि आप घरों में रहें, आपकी सेफ्टी के लिए मैं सड़क पर हूं।
अग्रवाल कोरोना महामारी में सजगता के साथ अपने सहयोगी सभासद, अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ पावर स्प्रे सैनिटाइजर नगरीय क्षेत्र में युद्ध स्तर पर करा रही हैं। वार्ड संख्या 38 अमित बॉबी एवं वार्ड संख्या 41 मनीषा तायल सभासद के वार्डों में लोहिया बाजार, अबूपूरा में सैनिटाइज का अभियान चलाया गया। खुद ई-रिक्शा चलाकर पावर स्प्रे सैनिटाइजर का कार्य किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ड संख्या 30 सभासद सलेक चंद, वार्ड संख्या 26 ओम सिंह सभासद के साथ जनकपुरी में अभियान चलाया। वार्ड संख्या आठ में सभासद आबिद अली की देखरेख में सैनिटाइजर का कार्य हुआ। डाकघर, हनुमान मंदिर से झांसी की रानी की ओर मैनुअली कराए गए नाले सफाई का निरीक्षण भी किया। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजीव कुमार, राजीव कुमार मुख्य सफाई निरीक्षक, उमाकांत शर्मा सफाई निरीक्षक, नदीम खान सुपरवाइजर, गोपाल त्यागी, एसके बिट्टू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें