फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैं कोई खिलौना नहीं जो बार-बार निकाह करूं, पीड़िता ने पुलिस से लगाई गुहार

Sun, 08 Dec 2019 12:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर के जानसठ में एक पीड़ित महिला ने पुलिस से गुहार लगाते हुए कहा कि मैं कोई खिलौना नहीं, जिसे की बार-बार निकाह के लिए मजबूर किया जाए। महिला के बयान के बाद पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने पीड़ित महिला को कार्रवाई का आश्वासन दिया है। पुलिस ने कहा कि पूरे मामले की छानबीन के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


कस्बे के मोहल्ला काजियान निवासी खुशबू पत्नी रियाज ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि पांच वर्ष पूर्व उसका निकाह मुजफ्फरनगर के गाव सुजडू निवासी दिलशाद के साथ हुआ था।

उसके एक पुत्री को जन्म देने के बाद डेढ़ वर्ष बाद उसके पति ने उसे तलाक दे दिया और दूसरी शादी कर ली। पति के तलाक देने के बाद उसने दो वर्ष बाद मुजफ्फरनगर के सिविल लाइन निवासी रियाज से दूसरा निकाह कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि अब दिलशाद दोबारा खुशबू पर दोबारा निकाह करने का दबाव बना रहा है। इससे पीड़ित महिला ने परेशान होकर तहरीर देकर पहले पति से पीछा छुड़ाने की गुहार लगाई।

पीड़िता ने बताया कि पहले तो उसने मुझे तलाक दे दिया, अब दोबारा निकाह करने का दबाव बना रहा है। पीड़ित महिला ने पुलिस से पहले पति पर कार्रवाई की मांग की। इंस्पेक्टर योगेश शर्मा ने जांच कर पीड़िता को कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें