फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरेलू कलह में पति-पत्नी ने खाया जहर

विज्ञापन
विज्ञापन
घरेलू कलह में पति-पत्नी ने खाया जहर
विज्ञापन

रोहाना (मुजफ्फरनगर)। रोहाना मिल परिसर में रहने वाले नेत्र चिकित्सक पति और शिक्षिका पत्नी ने रविवार शाम गृहक्लेश के चलते जहर खा लिया। दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के बाद दोनों को छुट्टी दे दी गई। इस संबंध में किसी तरह की तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव रोहाना निवासी हिमांशु नेत्र चिकित्सक हैं और करीब छह साल से चरथावल पीएचसी में संविदा चिकित्सक के रूप में तैनात हैं। हिमांशु की शादी करीब छह साल पूर्व ही खतौली निवासी अर्चना से हुई थी। अर्चना शहर के एक प्रतिष्ठित स्कूल में शिक्षिका है। दंपती के दो बच्चे हैं। फिलहाल परिवार के साथ मिल कॉलोनी में रह रहे हैं। हिमांशु के पिता श्रवण कुमार भी नेत्र चिकित्सक हैं, जो मिल कॉलोनी में ही क्लीनिक चलाते हैं। पुलिस के अनुसार, हिमांशु व अर्चना के बीच काफी समय से विवाद चल रहा है। रविवार शाम भी दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, जिसके बाद दोनों ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन दोनों को जिला अस्पताल ले गए, जहां उपचार के बाद पहले अर्चना और फिर हिमांशु को भी छुट्टी दे दी गई। रोहाना चौकी प्रभारी एसआई सचिन त्यागी ने बताया कि घटना के संबंध में किसी तरह की तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें