पुरकाजी में ठंड के चलते अलाव सेकते लोग
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
पुरकाजी में मुख्य चौराहों पर कराई गई अलाव की व्यवस्था
मुजफ्फरनगर। शनिवार को जनपद के देहात क्षेत्र में हुई बारिश और ओलावृष्टि का असर रविवार को तापमान में जबरदस्त गिरावट के रूप में देखने को मिला। जिले के ग्रामीण इलाकों सिसौली, भौराकलां, खतौली और पुरकाजी सहित कई इलाकों में शनिवार को हुई ओलावृष्टि और बारिश के कारण गलन काफी बढ़ गई। पुरकाजी में कस्बे के बाजारों में ग्राहकों की आवाजाही भी काफी कम रही। ठंड में अचानक इजाफा होने के कारण नगर पंचायत कार्यालय द्वारा रविवार को कस्बे में मुख्य चौराहों पर अलाव की व्यवस्था कराई गई। ईओ मनोज यादव ने बताया कि ठंड बढ़ने के साथ ही अलाव की संख्या और बढ़ा दी जाएगी। छपार में रविवार को खेतों में काम करने वाले ग्रामीण अलाव जलाकर ठंड से बचाव की। काफी संख्या में मजदूर खेतों में नहीं गए। सर्द हवाओं के चलने के कारण भोपा में बाजार सुनसान पड़ा रहा।