फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: पति ने पत्नी पर लगाया मंगलामुखी होने का आरोप, धोखाधड़ी का केस दर्ज

Sat, 05 Jul 2025 12:49 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। नई मंडी के तरंग संगीत केंद्र के संचालक अनुकूल कुच्छल ने परिवार न्यायालय में ससुराल वालों के खिलाफ वाद डाला है। वादी ने अपनी पत्नी को मंगलामुखी होने का आरोप लगाया है। वादी ने अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष संजय मित्तल समेत नौ लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी से शादी कराने का आरोप भी लगाया है। कोर्ट के आदेश पर नई मंडी कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। उधर, व्यापारी नेता संजय मित्तल ने आरोपों को झूठा बताते हुए कोर्ट में अपना पक्ष रखने को कहा।
विज्ञापन




पटेलनगर निवासी अनुकूल कुच्छल ने मुकदमा दर्ज कराया कि व्यापारी नेता संजय मित्तल ने साजिश के तहत उसकी शादी बिना दान दहेज के अपने गाड़ी चालक हरिशंकर शर्मा की बेटी से कराई थी। जल्द शादी का दबाव डालने पर कोर्ट मैरिज की गई। बाद में सामाजिक रस्म पूरी की थी।
शादी के बाद विवाहिता ने शारीरिक रिश्ते बनाने से मना कर दिया था। कहने के बाद भी महिला डाॅक्टर के यहां जाने से मना कर दिया। जब डॉक्टर के यहां लेकर गए तो मेडिकल कराने से भी इन्कार कर दिया। अपने को अपूर्ण बताया।
विज्ञापन


बाद में परिजनों के कहने पर विवाहिता अपने घर चली गई। एक दिन अपनी छोटी बहन के साथ घर आई और घर में रखे लाखों के जेवर लेकर चली गई। परिजनों से गाली गलौज भी की। मामला बढ़ने पर वादी ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर शादी का रजिस्ट्रेशन निरस्त करा लिया।
नई मंडी कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने संजय मित्तल, हरि शंकर शर्मा, गणेश, ओमकार कश्यप सहित नौ आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। पीड़ित ने पहले अधिकारियों को शिकायती पत्र भेजे थे। कार्रवाई न होने पर कोर्ट का सहारा लेना बताया गया।
सीओ मंडी रुपाली रॉय ने कहा कि कोर्ट के आदेश का पालन कर मामले में जांच शुरू की है। उधर, संजय मित्तल ने आरोपों को झूठा बताया। उन्होंने कहा कि वह अपना पक्ष कोर्ट में रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें