फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की सैकड़ों बीघा फसल नष्ट, रोष व्याप्त

विज्ञापन
सिखेड़ा के गांव धंधेड़ा में गंदे नाले की ढांग टूटने से खेतों में भरा केमिकल युक्त पानी। - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
किसानों की सैकड़ों बीघा फसल नष्ट
विज्ञापन

सिखेड़ा। गांव धंधेड़ा के नाले की सफाई के दौरान जेसीबी टूट गई। नाले का पानी खेतों में घुस गया। केमिकल युक्त पानी खेतों में भर जाने से सेकड़ों बीघा फसल बर्बाद हो गई। फसल खराब होने से किसानों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

सिखेड़ा क्षेत्र के गांव धंधेड़ा के पास नाला जा रहा है। नाले में काफी मैटेरियल भरा हुआ था, जिसकी सफाई रविवार सुबह से सिंचाई विभाग द्वारा मशीन के जरिये कराई जा रहीं थी। इस दौरान सफाई करते हुए जेसीबी के टूट जाने से नाले की ढांग टूट गई। नाले का केमिकल युक्त पानी आस पास खेतों में भर गया। इस दौरान किसानों की सैकड़ों बीघा ईख और गेहूं की फसल केमिकल युक्त पानी से नष्ट हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि यह पानी फैक्ट्रियों से निकलता है, जो केमिकल युक्त है। यह फसल को बिल्कुल नष्ट कर देगा। ग्रामीणों ने कहा की जब इस संबंध में हल्का लेखपाल को सूचना दी, तो उन्होंने कहा कि आज समय नहीं है कल आकर देखता हूं। इससे ग्रामीणों रोष बना हुआ है। प्रदूषण नियंत्रण संघर्ष समिति के महासचिव प्रवेश पाल ने बताया कि इस नाले में आसपास की फैक्टरियों से केमिकल युक्त पानी रात्री में छोड़ दिया जाता है, जो खेतों के लिए नुकसानदेह होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें