फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका जेई का आवास आवंटन निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। नगर पालिका में तैनात रहे जेई मूलचंद का आवास आवंटन भी निरस्त कर दिया गया है। इस आवास को गेस्ट हाउस बना दिया गया है। शासन से जेई के रिलीव आदेश निरस्त होने का मामला पालिका बोर्ड के सामने रखा जाएगा। साथ ही पालिका क्षेत्र में कराए गए कार्यों की भी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

नगर पालिका बोर्ड की 27 जून को हुई बैठक में जेई निर्माण मूलचंद को रिलीव करने का प्रस्ताव पारित किया गया था। चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल ने 30 जून को जेई को रिलीव करने का आदेश जारी कर दिया। मामला शासन तक पहुंचा तो नगर निकाय निदेशालय की निदेशक डा. काजल ने चेयरपर्सन के आदेश को विधि विरुद्ध बताते हुए जेई को पुन: ज्वाइन कराने के आदेश ईओ को दिए थे। इस संबंध में कई सभासद मंगलवार को चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल से मिले। उन्होंने कहा कि बोर्ड बैठक में बहुमत के आधार पर जेई को रिलीव किया गया था। उनका यह मामला फिर से बोर्ड बैठक में रखा जाएगा। चेयरपर्सन ने बताया कि जेई को रिलीव करने का निर्णय नगर पालिका बोर्ड का है। इसलिए मामला बोर्ड के समक्ष रखा जाएगा। उधर, जेई मूलचंद के आवास का आवंटन भी निरस्त कर उसे गेस्ट हाउस का दर्जा दे दिया गया है। साथ ही नगर पालिका क्षेत्र में कराए गए निर्माण कार्यों की भी जांच कराई जाएगी। चेयरपर्सन का कहना है कि 14वें वित्त से हुए कार्यों की जांच डीएम स्तर से गठित समिति कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें