खतौली विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने महंत आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करते समय शिव मंदिर में घंटे घड़ियाल और शंख बजाकर मिठाइयां बांटीं। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को बधाई दी।
रविवार को मोहल्ला सैनीनगर स्थित शिव मंदिर में कार्यकर्ता एकत्र हुए। सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। लखनऊ मेें महंत आदित्यनाथ के साथ केशव प्रसाद मौर्य और दिनेश शर्मा ने शपथ लेनी प्रारंभ की तो कार्यकर्ता घंटे घड़ियाल, शंख और ढोल नगाड़े बजाते हुए जय श्रीराम, भारत माता की जय के नारे लगाने लगे। कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटकर एक-दूसरे को बधाई दी। विहिप के प्रांत मंत्री डॉ. चंद्रमोहन शर्मा ने कहा कि यह बड़े गर्व की बात है कि आज यूपी की कमान राष्ट्रवादी, भगवा वस्त्रधारी संत ने संभाली है। उनके नेतृत्व में अपराध खत्म होगा और विकास के नए कीर्तिमान स्थापित होंगे।
उन्होंने आशा व्यक्त की है कि नई सरकार प्रदेश में गोहत्या, लव जेहाद पर भी प्रतिबंध लगाएगी। मंदिर निर्माण के लिए मार्ग प्रशस्त करने में अहम भूमिका निभाएगी। इस दौरान नगराध्यक्ष प्रवीण गुप्ता, प्रदीप सिंह, आतिश गुप्ता, केशव गुप्ता, प्रजापति युवा संगठन के मंडल अध्यक्ष वरदान, जयपाल सिंह, प्रदीप गुप्ता, ठाकुर प्रसाद, डा. सहेंद्र पाल, दयानंद सैनी, सुदेश चौहान, अभिषेक आर्य, अंकुर तायल, ऋषभ, मूलचंद, अभिषेक, डीडी आर्य, मनन, बिजेंद्र, माधव, अंकित, केपी सिंह, चरणजीत, अंकुर, मुन्ना, सुनील वर्मा, अमित गुप्ता, रोहित, मदन, चंद्रपाल, मूलराज, श्याम, डॉ. आजाद आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।