फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर में भीषण हादसा: केदारनाथ जा रहे श्रद्धालुओं की कार फ्लाईओवर से गिरी, चार दोस्तों की मौत

Mon, 30 Jun 2025 08:57 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

Death of four youths: गुजरात से पांच दोस्त इनोवा कार में सवार होकर केदारनाथ जा रहे थे। पानीपत-खटीमा हाईवे पर दर्दनाक हादसा हो गया। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी है।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त हुई कार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात से केदारनाथ यात्रा पर जा रहे पांच दोस्तों की तेज रफ्तार कार फ्लाईओवर से नीचे गिर गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से कार को निकलवाया। घायलों को अस्पताल भेजा गया, जहां चार युवकों को मृत घोषित कर दिया गया। 
विज्ञापन

 

क्रेन से कार को उठवाया गया। - फोटो : अमर उजाला
पानीपत-खटीमा हाईवे पर सिसौना के निकट बागोवाली पुलिया के पास अनियंत्रित इनोवा फ्लाईओवर से गिर गई। हादसे में कार सवार गुजरात के पांच दोस्त घायल हो गए, जिनमें चार की मौत हो गई। कार सवार केदारनाथ यात्रा के लिए जा रहे थे। गांधीनगर के सरगासन निवासी कर्ण, भरत, तारापुर निवासी अमित और विपुल की मौत हो गई। घायल जिगर का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस का कहना है कि मृतकों और घायल के परिजनों को सूचना दे दी है। वे गुजरात से मुजफ्फरनगर के लिए चल दिए हैं। एसएसपी संजय कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। मृतकों के परिजनों के आ जाने के बाद ही अधिक जानकारी मिल सकेगी। 



 

फर्राटा भर रही थी गाड़ी, हादसे के बाद नहीं खुले एयरबैग
छपार थाना क्षेत्र के पानीपत-खटीमा हाईवे पर केदारनाथ जा रहे दोस्तों की गाड़ी फर्राटा भर रही थी। जहां हादसा हुआ, उसके पास घुमावदार हाईवे है। सीट बेल्ट नहीं लगी होने के कारण एयरबैग भी नहीं खुल सके, जिस कारण चार दोस्तों की जान चली गई।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गाड़ी की स्पीड ज्यादा थी। चालक को झपकी लगी और घुमावदार हाईवे पर वह नियंत्रण खो बैठा। हाईवे की रेलिंग तोड़ते हुए कार नीचे खेत में गिर गई। यहां खेत में पानी भरा था। कार सवारों में किसी ने भी सीट बेल्ट नहीं लगाई थी। इस वजह से एयर बैग भी नहीं खुले। राहगीर पहुंचे तो गाड़ी की खिड़कियां नहीं खुलीं। पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद खिड़कियां तोड़कर युवकों को बाहर निकाला गया।
 
विज्ञापन

सीएम योगी ने हादसे पर जताया दुख
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख जताया। उन्होंने हादसे में जान गंवाने वाले युवकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने प्रशासन के अधिकारियों को घायल का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए।
पुलिस कर रही परिजनों का इंतजार
पुलिस ने युवकों के परिजनों को हादसे की जानकारी दी। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि परिजनों से बात हो गई है, उनके पहुंचने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें