फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होर्डिंग पर कालिख पोतने पर हंगामा

Fri, 26 Aug 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
ककरौली में सपा नेता का होर्डिंग्स फाड़ने के विरोध में हंगामा करते कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
मोरना (ब्यूरो)। गांव ककरौली निवासी मौलाना सालिम कुरैशी सपा जिला सचिव ने थाना ककरौली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि ककरौली बस स्टैंड पर लगे होर्डिंग को किसी ने जला दिया है। इस्लामिक मदरसा के सामने लगे होर्डिंग पर कालिख पोत दी है। 
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह होर्डिंग को देखकर क्षेत्र के सपा कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया। सूचना पर सीओ जानसठ सुनील कुमार प्रताप मौके पर पहुंचे और कार्रवाई का आश्वासन देकर कार्यकर्ताओं को शांत किया। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी केके शर्मा ने भी कार्रवाई का भरोसा दिया।
विज्ञापन


इस दौरान हंगामा करने वालों में मुख्य रूप से आबाद, लियाकत, अब्दुल कुरैशी, हाजी कालू, आदिल कुरैशी, इनाम, शहजाद, मोहम्मद आबाद, इमरान आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें