फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगी उम्मीदें, जल्द खत्म होगा कोरोना कर्फ्यू

विज्ञापन
विज्ञापन
जगी उम्मीदें, जल्द खत्म होगा कोरोना कर्फ्यू
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जनपद में भी कोरोना संक्रमण के मरीजों की तादाद घटने के साथ ही कोरोना कर्फ्यू जल्द खत्म होने की संभावनाओं के चलते व्यापारियों ने सोमवार को एक माह से अधिक समय बाद अपने प्रतिष्ठान खोलकर साफ-सफाई की। वहीं, शहर के शामली रोड पर सोमवार को मोबाइल व मैकेनिक शॉप भी खुलीं नजर आईं।
सूबे में कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी आने के बाद शासन द्वारा एक जून से आंशिक कोरोना कर्फ्यू हटाए जाने के बीच जनपद को भले ही अभी इससे निजात नहीं मिली हो, लेकिन लगातार घटते कोरोना मरीजों के चलते जल्द ही जनपद में भी आंशिक कर्फ्यू खत्म होने की संभावनाएं जगने लगीं हैं। सोमवार को आए आंकड़ों के मुताबिक अब जनपद में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या घट कर 1041 आ गई है। यही कारण है कि जल्द ही जिले में भी कोरोना कर्फ्यू केवल शनिवार-रविवार तक सिमटकर रह सकता है। इसके चलते सोमवार को शहर क्षेत्र में व्यापारियों ने एक माह से अधिक समय से बंद अपने प्रतिष्ठानों को खोलकर साफ-सफाई की। सुबह करीब सात बजे से 11 बजे तक खुलने वाले आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी से जुड़ी दुकानों के समय में ही व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान खोलकर सफाई की। वहीं, शहर के शामली रोड व रुड़की रोड पर कई मोबाइल व मैकेनिक शॉप भी सोमवार सुबह खुलीं नजर आईं, जिनके खिलाफ पुलिस-प्रशासन ने भी बंद कराने जैसा कोई सख्त कदम नहीं उठाया। इसके साथ ही जल्द कोरोना कर्फ्यू हटने की संभावनाओं के बीच सड़कों पर आवाजाही भी सामान्य होने लगी है और सोमवार को दिन भर शहर की सड़कों पर वाहन सामान्य रूप से दौड़ते रहे। वहीं, पुलिस ने भी अब अपनी भूमिका में बदलाव शुरू करते हुए कोरोना कर्फ्यू का पालन कराने के साथ ही मास्क के साथ ही अब वाहनों की भी चेकिंग शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बालाजी चौक पर वाहन चालकों की ली क्लास
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली पुलिस ने सोमवार शाम शहर के श्रीबालाजी चौक पर चेकिंग अभियान चलाया। इंस्पेक्टर क्राइम सुशील सैनी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बेरिकेडिंग लगाकर सड़क पर आवाजाही करने वाले वाहन चालकों को रोककर उनसे पूछताछ की। इस दौरान वाहनों के कागजात चेक करने के साथ ही चालकों से सड़कों पर घूमने की वजह के बारे में पूछताछ की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें