फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: शिक्षा में परचम लहराने वाली मेधावी छात्राओं को सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शाहपुर। क्षेत्र के कुटबी गांव में आशीष बालियान की पुत्री आयुषी बालियान के आईआईटी कानपुर चयन, नीट परीक्षा में सफल होने वाली ललित कुमार की पुत्री दीपशिखा ओर गांव ढिंढावली निवासी छात्रा प्रज्ञा के आई आईटी दिल्ली में चयन होने पर ट्रॉफी व शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। अखिल भारतीय कुश्ती संघ के जिलाध्यक्ष सतेंद्र बालियान ने कहा कि शिक्षा में सबसे बड़ा निवेश है ।
कुटबी में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में अखिल भारतीय कुश्ती संघ के जिलाध्यक्ष व जिला पंचायत सदस्य सतेंद्र बालियान ने कहा कि आज बेटियां हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं और परिवार, गांव तथा देश का गौरव बढ़ा रही हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा सबसे बड़ा निवेश है, जिसका प्रतिफल जीवनभर मिलता है। शिक्षा के माध्यम से समाज की अनेक समस्याओं का समाधान संभव है ।
विज्ञापन

शिक्षक शरद बालियान ने कहा कि वर्तमान में बेटियां हर क्षेत्र में कामयाबी हासिल कर रही हैं अभिभावकों को उनकी शिक्षा में आत्मनिर्भरता को प्राथमिकता देनी चाहिए। पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ संजीव बालियान के पिता डॉ. सुरेंद्र सिंह ने भी मेधावी छात्राओं को उपहार देकर सम्मानित किया ।
विज्ञापन

कार्यक्रम में गांव प्रधान विश्वेंद्र बालियान, ऋषिपाल सिंह, अनिल बालियान, सत्यवीर सिंह, चमन सिंह, जिला तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष विपिन बालियान, पूर्व प्रधान सुधीर चौधरी, कुश्ती कोच प्रवीण बालियान व सुनील कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें