फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीआईसी में मेधावी हुए सम्मानित

विज्ञापन
राजकीय सग्राहलय में वन महोत्सव कार्यक्रम में मेधावीयों को सम्मानित करते राज्यम्रत्री विजय कश्? - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
जीआईसी में मेधावी हुए सम्मानित
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। वन महोत्सव में राजकीय इंटर कॉलेज के परिसर स्थित राजकीय संग्रहालय परिसर में प्रदेश के बाढ़ नियंत्रण एवं राजस्व राज्यमंत्री विजय कश्यप ने पौधरोपण किया। इस दौरान उन्होंने मेधावी छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया।
विज्ञापन

वन महोत्सव में राजकीय इंटर कॉलेज परिसर के आदर्श स्थल राजकीय संग्रहालय में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन डीआईओएस गजेंद्र कुमार और कार्यक्रम संयोजक प्रधानाचार्य बृजेश कुमार ने किया। 200 पौधे लगाए जाने के लक्ष्य को निर्धारित किया गया। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री विजय कश्यप ने संग्रहालय परिसर में पौधरोपण किया। इसके बाद संग्रहालय कक्ष में राजकीय इंटर कॉलेज की इंटर की टॉपर छात्रा अनुष्का धीमान, हाईस्कूल की टॉपर मेघा को राज्यमंत्री ने सम्मानित किया। दोनों छात्राओं के परिजन भी मौजूद रहे। मंत्री विजय कश्यप ने कहा कि सीएम योगी के द्वारा प्रकृति को हरा भरा रखने के लिए वन महोत्सव कार्यक्रम की शुरुआत की है। वो बहुत ही उत्कर्ष कार्य है। ये महोत्सव जुलाई माह में प्रारंभ किया जाता है। जो पूरे सप्ताह निरंतर जारी रहेगा। नागरिकों को अधिक से अधिक पौधरोपण करना चाहिए, ताकि हम सभी अपने आने वाले कल को और बेहतर बना सके। इस दौरान राजीव मोहन गोयल, नितिन कुमार, आदर्श कुमार, प्रमोद कुमार, भूपेंद्र कुमार, अनिल कुमार, नरेंद्र कुमार, राकेश कुमार, प्रवीण सैनी, धीरसिंह, दुष्यंत पुंडीर, नंदकिशोर कश्यप, संजय धीमान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें