फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरनावली में परिवार को किया होम क्वारंटीन

विज्ञापन
विज्ञापन
बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। गुजरात से अपने गांव सरनावली पहुंचे ग्रामीण की सूचना मिलने पर चिकित्सक और प्रशासनिक अधिकारियों की टीम ग्रामीण के घर पहुंची। चिकित्सकों की टीम ने सभी सदस्यों के रक्त के नमूने लिए और पूरे परिवार को होम क्वारंटीन किया गया।
विज्ञापन

थाना फुगाना के गांव सरनावली का रहने वाला सेतु (40) पुत्र धर्मदास गुजरात में गन्ने के क्रेशर के संचालन का काम करता है। दो दिन पहले सेतु गुजरात से अपने गांव सरनावली आया था। ग्राम प्रधान कुलदीप व ग्रामीण संजय पंडित ने इसकी सूचना पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को दी। शामली से स्वास्थ्य विभाग व प्रशासनिक अधिकारियों की टीम गांव सरनावली पहुंची। चिकित्सकों की टीम ने सेतु व उसकी पत्नि सुशीला सहित परिवार के सभी सदस्यों के रक्त के नमूनेे लिए। पूरे परिवार को 14 दिन के लिए होम क्वारंटीन किया गया। उसके घर के मुख्य द्वार पर नोटिस चस्पा किया गया।
बिजनौर के युवकों को क्वारंटीन किया
मोरना। बिजनौर से आए दो युवकों को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने क्वारंटीन किया गया। वहीं, कई गांव में ग्रामीणों की थर्मल स्क्र ीनिंग की गई। मोरना स्वास्थ्य विभाग प्रभारी डाक्टर अर्जुन सिंह ने बताया कि जिला बिजनौर के दो युवकों शहनवाज व राशिद को 14 दिनों के लिए घर में क्वारंटीन किया गया है। वहीं, मोरना के चरण सिंह चौक पुलिस चौकी पर डॉक्टर नसीब आलम, यतेंद्र कुमार, नरेंद्र कुमार आदि की टीम ने चौराहे से गुजरने वाले ग्रामीणों की थर्मल स्क्र ीनिंग की गई। कस्बा भोकरहेड़ी के स्वास्थ्य प्रभारी नवीन चौधरी, डॉक्टर इंद्रपाल सिंह व भोपा में डॉक्टर अन्नू चौधरी, प्रशांत आदि की टीम ने काफी संख्या में लोगों की थर्मल स्केनिंग करते हुए लोगों से घरों में रहने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें