फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में होमगार्ड की मौत 

Mon, 20 Jun 2016 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
नेशनल हाईवे पर जेसीबी से टकराया ट्रक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नेशनल हाईवे पर शनिवार रात हुए सड़क हादसे में एक होमगार्ड की मौत हो गई। जबकि एक दरोगा, दो सिपाही और जेसीबी चालक समेत पांच लोग घायल हो गए। गंभीर हालत में सिपाही को मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


रतनपुरी थाने की जीप से दरोगा योगेंद्र यादव, सिपाही कपिल कुमार, हरवेंद्र और होमगार्ड गांव लोहड्डा निवासी विजयपाल सिंह (46) पुत्र महेंद्र सिंह शनिवार रात्रि में नेशनल हाईवे बाईपास पर गश्त कर रहे थे। सठेडी मोड़ के निकट एक जेसीबी सड़क पर खड़ी हुई थी।

उसको सड़क से हटवाने के लिए जीप से उतरे सिपाही कपिल और होमगार्ड विजयपाल जेसीबी चालक से बात कर रहे थे। इसी दौरान मुजफ्फरनगर की ओर आ रहे डस्ट से भरे ट्रक ने जेसीबी में जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन


जिससे जेसीबी घिसटती हुई पुलिस जीप से टकरा गई। टक्कर लगने से सिपाही कपिल दूर जा गिरा। जेसीबी के नीचे दबने से होमगार्ड विजयपाल की मौके पर ही मौत हो गई। जीप में बैठे दरोगा योगेंद्र यादव तथा जीप चालक सिपाही हरवेंद्र समेत जेसीबी में बैठे जिला बुलंदशहर निवासी संदीप, कुलदीप पुत्रगण धर्मवीर भी घायल हो गए।

गंभीर अवस्था में सिपाही कपिल को मेरठ के आनंद हास्पिटल में भर्ती कराया। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। दरोगा योगेंद्र यादव की ओर से अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

एसपी-सीओ रात्रि में ही मौके पर पहुंचे
नेशनल हाईवे पर गश्त के दौरान हादसे की जानकारी मिलने पर एसपी क्राइम प्रदीप गुप्ता तथा सीओ बुढ़ाना एसपी शर्मा ने मौके पर पहुंच कर हादसे की जानकारी ली तथा घायलों को उपचार के लिए भेजा। अधिकारियों ने मृतक के परिजनों को सांत्वना दी। मृतक के एक पुत्र को नौकरी तथा परिजनों को मुआवजा दिलाए जाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें