फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान सम्मेलन में दो वर्षों का लेखा-जोखा पेश करेंगे 

Sat, 18 Jun 2016 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
डॉ. संजीव बालियान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
केंद्र सरकार के दो वर्षों का लेखा-जोखा पेश करने के लिए जिले में एक साथ चार मंत्री आ रहे हैं। 19 जून को सिसौली में किसान सम्मेलन में पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता विजय सोनकर शास्त्री और भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजयपाल तोमर भी शामिल होंगे।
विज्ञापन


केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री डॉ संजीव बालियान ने अपने आवास पर पत्रकारों से वार्ता में कहा कि केंद्र सरकार विकास पर्व के तहत किसान सम्मेलन में अपने दो वर्षों का लेखा-जोखा दे ही रही है, साथ ही केंद्रीय मंत्री हर जिले से फीडबैक भी ले रहे हैं।

मुजफ्फरनगर जिले में 19 जून को केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वैंकेया नायडू, शहरी विकास एवं संसदीय कार्य राज्यमंत्री जयंत सिन्हा, केंद्रीय पंचायती राजमंत्री निहालचंद, बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता विजय सोनकर, बीजेपी किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजयपाल तोमर आएंगे। वह खुद उनके साथ रहेंगे। सुबह के समय सभी लोग उद्यमियों से बातचीत करेंगे।
विज्ञापन


वार्ता में पेपर मिल्स एसोसिएशन, रोलिंग मिल्स एसोसिएशन, आईआईए और फेडरेशन के पदाधिकारी शामिल होंगे। जिले में लंबे समय से उद्योगों की हालत खराब है। इस पर विचार-विमर्श होगा। उद्योगों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके बाद सिसौली में विकास रैली आयोजित की जा रही है। भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत रैली की अध्यक्षता करेंगे।

रैली में सभी मंत्री और पदाधिकारी भाग लेंगे। शाम के समय वृंदावन गार्डन में बीजेपी के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक होगी। मुद्रा योजना के लाभार्थियों को चेक वितरित किए जाएंगे। कैराना मामले बालियान ने कहा कि मामला गंभीर है। विधायक संगीत सोम की यात्रा पर वह बोले कि इस यात्रा का पार्टी से कोई मतलब नहीं था। प्रदेश अध्यक्ष का इसमें पहले ही बयान आ चुका है।

पत्रकार वार्ता में जिलाध्यक्ष रुपेंद्र सैनी, विधायक कपिलदेव अग्रवाल, चेयरमैन बुढाना जितेंद्र त्यागी, चेयरमैन खतौली पारस जैन, चेयरमैन मीरापुर नवीन सैनी, चेयरमैन जानसठ यनेश तंवर, सतपाल सिंह पाल, यशपाल पंवार, देवव्रत त्यागी, श्रीमोहन तोयल, पूर्व विधायक अशोक कंसल, भूषण सिंह, वीरेंद्र प्रमुख आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें