फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारोपियों के घर का सामान कुर्क

Wed, 23 Dec 2015 12:16 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना के कुरथल गांव में वीरेंद्र उर्फ बिल्लू हत्याकांड में फरार चल रहे दो महिलाओं समेत तीन आरोपियों के घर का सामान पुलिस ने मंगलवार को न्यायालय के आदेश पर कुर्क किया। इस हत्याकांड में पूर्व में ही चार आरोपी जेल जा चुके हैं।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव कुरथल में 19 नवंबर को सुबह प्रधान पद का प्रबल दावेदार वीरेंद्र उर्फ बिल्लू अपनी पत्नी मंजू और भाभी सावित्री के साथ सुबह पांच बजे गांव में ही मंदिर में पूजा करने गया था। इसी दौरान बदमाशों ने बिल्लू की गोली मारकर हत्या कर दी थी। बिल्लू की पत्नी और भाभी ने भूमिया के पीछे छिपकर बमुश्किल जान  बचाई थी।

बदमाश फायर करते हुए फरार हो गए थे। बिल्लू के भाई ने गांव के ही ब्रह्म सिंह,  उसके भाई   ब्रहमजीत, ब्रहम सिंह की पत्नी, पुत्रवधु और दो पुत्रों के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस घटना के नामजद आरोपी ब्रह्मजीत आठ दिसंबर को न्यायालय के समक्ष आत्म समर्पण कर जेल चला गया था।
विज्ञापन


इंसपेक्टर कमल सिंह यादव ने बताया कि हत्यारोपी ब्रह्म सिंह के दो नामजद पुत्र अमित और सुंदर ने भी 19 दिसंबर को न्यायालय में आत्म समर्पण कर दिया था। ब्रहम सिंह के भाई गुलबीर को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। तीन आरोपी ब्रहम सिंह, उसकी पत्नी और पुत्रवधु अभी तक फरार चल रहे हैं।

पुलिस फरार आरोपियों के घरों पर पहले ही कुर्की के लिए नोटिस चस्पा कर चुकी हैं। इंसपेक्टर ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने मंगलवार को कुरथल गांव में जाकर मुख्य आरोपी ब्रहम सिंह, उसकी पत्नी और पुत्रवधु के घर का सामान कुर्क किया। कुर्की के दौरान एसपी देहात आलोक प्रियदर्शी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें