फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘जमीन’ पर तापमान, ठंड ‘आसमान’ पर

विज्ञापन
सोमवार सुबह कोहरे में गंतव्य को जाते वाहन सवार। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। बीते शुक्रवार से हुई बारिश के बाद से जिले में सर्दी का कहर बढ़ गया है। कड़ाके की ठंड से जनजीवन प्रभावित होने लगा है। सोमवार को सुबह घने कोहरे के कारण लोगों को परेशानियां झेलनी पड़ी। उसके बाद दिन भर शीतलहर चलती रही। शाम को जल्दी ही सड़कों पर सन्नाटा पसर गया और बाजार बंद हो गए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात से शुक्रवार तक 24 घंटे तक रुक-रुककर बारिश होती रही थी। बारिश बंद होने के बाद दो दिन तक धूप निकली लेकिन सर्दी का असर कम नहीं हुआ। ठिठुरन बरकरार रही। सोमवार को सर्दी का असर और भी बढ़ गया। रात से ही घना कोहरा छा गया था तथा सुबह छात्र-छात्राओं को घने कोहरे में ही स्कूल जाना पड़ा। इसके बाद ठंडी हवा चलने लगी जिससे पारा काफी गिर गया। जिले में अधिकतम और न्यूनतम तापमान के बीच अंतर काफी कम हो गया है। अधिकतम तापमान 13.2 तथा न्यूनतम 9.2 डिग्री रिकार्ड किया गया। अधिकतम तापमान के गिरने के कारण सर्दी का सितम और बढ़ गया है। दिन भर सूरज नहीं दिखा। सरकारी कार्यालयों में सामान्य दिनों की अपेक्षा फरियादियों की संख्या भी काफी कम रही। शाम को ठंड के कारण दिन छिपते ही सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। दुकानदार भी अपने प्रतिष्ठान जल्दी बंद कर घरों को चले गए।
19 दिसंबर तक सभी स्कूल-कॉलेजों में अवकाश
मुजफ्फरनगर। ठंड के प्रकोप को देखते हुए जिले में 17 से 19 दिसंबर तक शीतकालीन अवकाश घोषित कर दिया गया है। डीआईओएस गजेंद्र कुमार ने बताया कि सभी स्कूल-कॉलेजों में अवकाश रहेगा। उन्होंने बताया कि शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी विद्यालय जाएंगे। 20 दिसंबर को सभी विद्यालय सुबह दस बजे से संचालित होंगे।
विज्ञापन

कोहरे में निकलने से बचें, गुनगुने पानी का करें सेवन
मुजफ्फरनगर। बढ़ी हुई सर्दी स्वास्थ्य पर भी भारी पड़ सकती है। फिजिशियन डा. लोकेश गुप्ता ने बताया कि सुबह-शाम यदि कोहरा है तो ऐसे में घूमने जाने से बचें। बुजुर्ग, श्वांस एवं हृदय रोगियों के लिए सर्दी का मौसम नुकसानदायक हो सकता है। इसलिए सर्दी से बचाव के पूरे इंतजाम करें। बच्चों को गर्म कपड़े पहनाएं रखें। गुनगुने पानी का सेवन करें। ठंडी चीजों के सेवन से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें