फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में होली की मस्ती में डूबे सभी

Thu, 01 Mar 2018 11:00 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर।
विज्ञापन
holi - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। दुल्हेंडी से एक दिन पहले ही बच्चे होली की मस्ती में डूबे दिखाई दिए। गली-मोहल्लों में पूरे दिन बच्चों ने राहगाीरों पर गुब्बारे फेंके। बच्चे अपनी छतों पर गुब्बारे लेकर खड़े हो गए और जो भी निकला उसी पर फेंक दिया। हालांकि बच्चों में आपस में गुब्बारे मारने की प्रतिस्पर्धा अधिक रही। दुल्हेंडी के लिए बच्चों ने पहले ही दिन पानी की टंकी भर ली है। थोक में गुब्बारे भी फुलाकर रख दिए।
विज्ञापन


होली के दिन ही शहर के गली-मोहल्लों में होली की धूम दिखाई दी। रंग और गुलाल की दुकानों पर पिचकारी खरीदने को बच्चों की कतारें लगी रही। बच्चों में होली को लेकर अलग ही उत्साह नजर आया। सुबह से ही बच्चे टोलियां बनाकर घूमने लगे। हाथों में गुब्बारे लेकर दूसरी टोली पर फेंकते नजर आए।

दुल्हेंडी से एक दिन पहले ही बच्चों में आपस में गुब्बारे फेंकने की प्रतिस्पर्धा करने की प्रतिस्पर्धा रही। बच्चे पूरे दिन छतों पर भी गुब्बारे लेकर चढे रहे। आते-जाते लोगों पर जमकर गुब्बारे मारे। हालाकि बच्चों के उत्साह का किसी ने विरोध भी नहीं किया। होली के दिन बच्चों में उत्साह और उमंग अलग ही देखने को मिली। दुल्हेंडी की तैयारी भी बच्चों ने पहले दिन ही कर ली। पिचकारी, रंग और गुलाल के साथ पानी की टंकी भी फुल कर ली गई।
विज्ञापन


उधर, शाहपुर कस्बे और देहात में होली का पर्व परंपरागत रूप से बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया। होली के पर्व पर सुबह से ही बच्चों में विशेष उत्साह देखा गया। वहीं, महिलाओं ने होलिका पर जाकर विशेष पूजा अर्चना कर परिवार के लिए मन्नत मांगी। इसके अलावा कस्बे के मंदिरों पर भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही, जहां श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की।

उधर, मीरापुर कस्बे एवं देहात में दर्जनों स्थानों पर होली पूजन परंपरागत ढंग से किया गया। प्रात: नौ बजे से ही महिलाओं ने विधि-विधान से होली पूजन कर परिवार में सुख-शांति की कामना की। उधर, मीरापुर क्षेत्र के मंदिरों में बने देव स्थानों पर जाकर लोगों ने विशेष पूजा-अर्चना की गई। सभी स्थानों पर पूजा-अर्चना के बाद होली दहन ढोल नंगाड़ों के साथ किया गया। उधर, इस्कॉन के कार्यकर्ताओं ने चैतन्य महाप्रभु की जयंती होली खेलकर मनाई। सुरक्षा की दृष्टि से इंस्पेक्टर अरविंद सिंह के नेतृत्व में बाजार में फ्लैग मार्च किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें