फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली पर्व की तैयारी में जुट गई महिलाएं, बाजार हुए गुलजार

विज्ञापन
विज्ञापन
होली की तैयारी में जुट गईं महिलाएं, बाजार हुए गुलजार
विज्ञापन

देवबंद। होली निकट आते ही लोग इस पर्व की तैयारी में जुट गए हैं। बाजार में दुकानें भी होली पर खाए जाने वाले व्यंजनों, रंग-गुलाल और मनमोहक पिचकारियों से गुलजार होने लगे हैं, लेकिन कोरोना वायरस के चलते चाइनीज आइटम इस बार बाजार से गायब हैं।
विज्ञापन

नगर ही नहीं देहात में भी होली पर्व को लेकर लोगों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। जहां बच्चे अभी से गुब्बारे, रंग, गुलाब और पिचकारी खरीदने को उत्सुक हैं, वहीं महिलाएं घरों की साफ-सफाई कर होली पर बनने वाले पकवानों के सामान की खरीदारी में जुटी हैं। बाजार भी गुझिया, टैंटी और सबूनी आदि व्यंजनों से सज गए हैं। मिष्ठान व्यापारी दिलीप मल्होत्रा ने बताया कि गुझिया की डिमांड ज्यादा है, क्योंकि महिलाएं होली के सिंधारा में गुझिया देना शुभ मानती हैं। रेलवे रोड के दुकान अनिल व हैप्पी ने बताया कि चीन से आने वाली पिचकारी व रंग गुलाल, स्प्रे इस बार कोरोना वायरस के चलते नहीं मंगाए गए हैं। भारत में बने आइटम को ही लोग ख्ररीदने में दिलचस्पी ले रहे हैं। उधर, शुक्रवार को मोहल्ला लहसवाड़ा में फूलों की होली का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं ने ठाकुर जी (लड्डूू गोपाल) का सुंदर दरबार सजाया। महिला कीर्तन मंडली ने ठाकुर जी के सुंदर सुंदर भजनों का गुणगान कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इस दौरान महिलाओं ने फूलों की होली भी खेली। इस मौके पर स्वर्ण लता शर्मा, सुनीता सैनी, उर्मिला, आशा सैनी, रविता सैनी, आरती, पुष्पा और संयोगिता आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें