मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में चेकिंग के दौरान मुठभेड़ में एक बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। इस दौरान एक पुलिसकर्मी को भी गोली लगी। घायल बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो बदमाश फरार हो गए। इंस्पेक्टर ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश टॉप-10 व हिस्ट्रीशीटर है। पुलिस ने उसके कब्जे से बाइक, गोमांस, तमंचा व कारतूस बरामद किए।
शुक्रवार को पुलिस लिंक मार्ग मंदवाड़ा रोड़ पर चेकिंग कर रही थी। क्राउन पब्लिक स्कूल के पास बाइक पर तीन युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो बदमाश पुलिस पर फायर कर खेतों मे कूद गए। मुठभेड़ में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि पुलिसकर्मी अंकित शर्मा के भी हाथ में गोली लगी। पुलिस ने घायल बदमाश को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो बदमाश भागने में सफल हो गए। पुलिस ने घायल बदमाश के कब्जे से एक बाइक, 30 किग्रा गोमांस, गोवंश के अवशेष, तमंचा व कारतूस बरामद किए।
यह भी पढ़ें: यूपी में फिर दरिंदगी, नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपी, पूछताछ जारी
इंस्पेक्टर मगनवीर सिंह गिल ने बताया कि पकड़ा गया कि बदमाश नौशाद उर्फ बिलोरी पुत्र शफीक कस्बे के लुहसाना रोड निवासी है। उसके खिलाफ विभिन्न संगीन धाराओं में 17 मुकदमे कायम हैं। फरार दोनों बदमाशों को जल्दी गिरफ्तार किया जाएगा। प्राथमिक उपचार के बाद घायल बदमाश को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि बरामद गोमांस व गोवंश के अवशेष को जांच के बाद जमीन में दबवा दिया गया।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/